{"_id":"600084918ebc3e34074af870","slug":"booking-clerk-arrested-for-black-marketing-of-reserved-tickets-farrukhabad-news-knp6059823151","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षित टिकटों की कालाबाजारी करते बुकिंग क्लर्क गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षित टिकटों की कालाबाजारी करते बुकिंग क्लर्क गिरफ्तार
विज्ञापन
आरपीएफ की गिरफ्त में बुकिंग क्लर्क(हाथ में सफेद कागज पकड़े) व बैठे इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार। सं?
- फोटो : FARRUKHABAD
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। आरक्षित टिकटों की कालाबाजारी करने में गुरुवार को आरपीएफ ने फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन के बुकिंग क्लर्क को गिरफ्तार कर लिया। उसके काउंटर और मोबाइल फोन पर पांच टिकट मिले हैं। काउंटर पर 5467 रुपये भी कम निकले। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
आरपीएफ के इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार को फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन पर टिकटों की कालाबाजारी की सूचना मिली थी। उन्होंने भंडाफोड़ के लिए फतेहगढ़ चौकी प्रभारी प्रशांत कुमार यादव को लगाया। चौकी प्रभारी ने सादा वर्दी में एक सिपाही को भेजा। उसने काउंटर से ब्लैक में टिकट खरीदे। इसके बाद चौकी प्रभारी ने छापा मारकर बुकिंग क्लर्क अब्दुल मुस्तफा पुत्र स्व. समीउल्ला को दबोच लिया क्लर्क गोरखपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव घोसी पुरवा का निवासी है। इंस्पेक्टर ने स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार और वाणिज्य अधीक्षक गिरीश चंद्र के साथ काउंटर की जांच की। क्लर्क की दराज में तत्काल श्रेणी का एक टिकट मिला। काउंटर में 5467 रुपये भी कम मिले। क्लर्क के मोबाइल में दो तत्काल समेत चार काउंटर टिकट के फोटो मिले। इसमें तीन पर यात्रा की जानी है। क्लर्क के पास से कुल पांच टिकट मिले। इंस्पेक्टर ने बताया कि क्लर्क लंबे समय से टिकट की कालाबाजारी कर रहा था। उसे जेल भेज कर जांच दरोगा रूबी को सौंपी गई है।
पेंड्राल खरीदने वाली महिला को भेजा जेल
रेलवे की पटरियों में लगने वाले पेंड्राल खरीदने की आरोपी पिंकी राठौर पत्नी स्व. रमेश राठौर को गुरुवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। राजेपुर के हरिहरपुर निवासी कबाड़ कारोबारी महिला को आरपीएफ इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार की अगुवाई में पकड़ा गया था। (संवाद)