फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bolero from being hit by the injured couple, husband's death

बोलेरो की चपेट में आने से दंपति घायल, पति की मौत

Sat, 12 Nov 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Sat, 12 Nov 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
Bolero from being hit by the injured couple, husband's death
िश्तेदारी से घर लौटते समय बोलेरो की चपेट में  आकर दंपति घायल हो गए। उपचार के दौरान पति की मौत हो गई। युवक के सिर में आई चोट मौत का कारण बनी। युवक हेलमेट नहीं पहने हुए था।
विज्ञापन



थाना राजेपुर के गांव गाजीपुर निवासी बैजनाथ कुशवाहा (35) पुत्र शहजादे सिंह शुक्रवार को अपनी भांजी निशा देवी पत्नी शिवशंकर निवासी चौक थाना जलालाबाद जिला शाहजहांपुर के यहां गए हुए थे। उनके साथ में पत्नी पुष्पा देवी और छह माह की बेटी भी थी।
विज्ञापन


शुक्रवार देर शाम लौटते समय राजेपुर के गांव उजरामऊ के पास बोलेरो की चपेट में आने से दंपति घायल हो गए। इस हादसे में बच्ची बाल-बाल बच गई। घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां पर उपचार के दौरान बैजनाथ की मौत हो गई। पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर मृतक के भाई लज्जाराम समेत परिवार के अन्य लोग आ गए। शनिवार को पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लज्जाराम ने बताया कि उसका भाई बैजनाथ मजदूरी करता था। भाई के पांच बच्चे है। वहीं चिकित्सक ने बताया कि बैजनाथ सिर में गहरी चोट लगने से उसकी मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed