{"_id":"5fcfa9568ebc3ecfb94ba094","slug":"body-of-divyang-found-fear-of-murder-farrukhabad-news-knp598748142","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग का शव मिला, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग का शव मिला, हत्या की आशंका
विज्ञापन
घटना स्थल पर शव को देखते सीओ व कोतवाल। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
मोहम्मदाबाद। संकिसा मार्ग से खजुरी जाने वाली सड़क किनारे झाड़ियों में दिव्यांग का शव पड़ा मिला। चौकीदार की सूचना पर कोतवाल व सीओ ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। जांच में शव को कहीं और से लाकर फेंकने की बात सामने आई है।
कोतवाली क्षेत्र के संकिसा मार्ग से गांव खजुरी जाने वाली सड़क के किनारे मंगलवार दोपहर झाड़ियों में 45 वर्षीय दिव्यांग पुरुष का शव पड़ा मिला। चौकीदार सौरभ ने पुलिस को सूचना दी।
कोतवाल राकेश कुमार व सीओ सोहराब आलम मौके पर पहुंचे। मृतक की नाक से खून बह रहा था और माथे पर चोट का निशान था। गले मेें चेकदार अंगौछा होने के अलावा मटमैले रंग का पैंट व चेकदार शर्ट उसने पहन रखी थी।
विज्ञापन
पास में ही उका कैप पड़ा था। पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाकर पहचान कराने की कोशिश की। दाहिने पैर से दिव्यांग के शव के पास छड़ी नहीं मिली। ऐसे में आंशका जताई गई कि उसकी हत्या कर शव वहां फेंका गया है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। सीओ मोहम्मदाबाद सोहराब आलम ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण का पता चल सकेगा। उसको कहीं बाहर से लाकर फेंकने की भी आशंका है।