फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Board Examination: 61 centers divided into six zones and 11 sectors.

बोर्ड परीक्षा: छह जोन व 11 सेक्टर में बांटे गए 61 केंद्र

Sat, 01 Feb 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Board Examination: 61 centers divided into six zones and 11 sectors.
18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए 61 परीक्षा केंद्रों को छह जोन और 11 सेक्टर में बांट कर अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। 61 केंद्रों में चार को अतिसंवेदनशील और 14 को संवेदनशील श्रेणी में चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

जिले में 61 विद्यालयों और एक केंद्रीय कारागार को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। नकल विहीन परीक्षा के लिए केंद्रों को छह जोन में बांट दिया गया है। नगर मजिस्ट्रेट, एसडीएम सदर, अपर एसडीएम, एसडीएम अमृतपुर, एसडीएम कायमगंज व बंदोबस्त अधिकारी को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इनके साथ 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

प्रत्येक सेक्टर मजिस्ट्रेट को परीक्षा के दौरान निगरानी को केंद्र आवंटित किए गए हैं। 14 केंद्रों को संवेदनशील व चार केंद्रों को अतिसंवेदनशील की श्रेणी में चिह्नित कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापक तैनात
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक आदर्श कुमार त्रिपाठी ने सभी केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती कर दी है। केंद्रीय कारागार में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुम्हरौर के प्रधानाचार्य महेश चंद्र पाल को व्यवस्थापक बनाया गया है।
कंट्रोल रूम पर शिक्षक तैनात
यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान सूचनाएं एकत्र करने और केंद्रों तक सूचनाएं पहुंचाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसमें सुबह छह से दो बजे तक शिक्षक वेद प्रकाश सागर की ड्यूटी लगाई गई है। इनके साथ सहयोग में देवेंद्र कुमार लगाए गए है। दूसरी पाली में दोपहर दो से शाम आठ बजे तक शिक्षक देवेंद्र कुमार को लगाया गया है। इनके साथ रमेश कुमार को सहयोग करने में लगाया गया है।

केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरा की मांगी रिपोर्ट
यूपी बोर्ड परीक्षा के जिले में बनाए गए 61 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर लगवाए गए हैं। डीआईओएस ने विद्यालय में जिन कंपनी के डीवीआर लगाए गए हैं, उनका पूरा विवरण आईडी के साथ उपलब्ध कराने का आदेश केंद्र व्यवस्थापकों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed