फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   block

अनुराधा का निर्विरोध निर्वाचन तय होते ही की नारेबाजी

Thu, 08 Jul 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
block
कायमगंज। ब्लाक कार्यालय में कोई दूसरा नामांकन पत्र दाखिल न होने से क्षेत्र पंचायत सदस्य अनुराधा दुबे का निर्विरोध निर्वाचित होना तय होते ही भाजपाई जय श्री राम के नारे लगाने लगे। खुशी का इजहार कर अनुराधा को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

दारापुर ग्राम से निर्विरोध निर्वाचित हुईं अनुराधा दुबे ने सुबह करीब 11 बजे प्रस्तावकों, विधायक अमर सिंह खटिक, चेयरमैन सुनील चक व अन्य समर्थकों के साथ दो सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किए। इसके बाद वे ब्लॉक परिसर में ही बैठ गईं। शाम करीब पौने तीन बजे प्रस्तावक के साथ फिर नामांकन करने के लिए लाइन में लग गईं। उन्होंने 2 बजकर 45 मिनट एक सेट और नामांकन पत्र दाखिल किया। आखिरी समय तक किसी अन्य के न पहुंचने पर उनका निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया। समर्थक जय श्री राम नारे लगाने लगे और माला पहनाईं।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी एसके सिंह व एसके अग्रवाल ने बताया कि अनुराधा दुबे ने तीन सेट नामांकन पत्र जमा किए हैं। शुक्रवार को जांच व नाम वापसी होगी। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख पद के लिए अनुराधा दुबे के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की जाएगी। नामांकन प्रक्रिया के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष रश्मि दुबे, सरस्वती वर्मा, मंजू अग्रवाल, ओमकारेश्वर पाठक, अरुण दुबे, चेतन तिवारी, अमरदीप दीक्षित, सुरेंद्र कठेरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कायमगंज। नामांकन के दौरान ब्लॉक कार्यालय कायमगंज गेट पर प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस फोर्स तैनात रहा। एसएनएम कालेज के पास व स्टेशन के तिराहे पर बैरियर लगाकर पुलिस तैनात की गई।
कायमगंज। बहबलपुर से बुधवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय सिंह, पहाड़पुर क्षेत्र पंचायत सदस्य उनकी पत्नी शशि सिंह व लालपुर पट्टी से क्षेत्र पंचायत सदस्य आनंद प्रताप सिंह ने नामांकन पत्र खरीदे थे। यह सभी सदस्य भी भाजपा से ही जुड़े रहे हैं। करीब 12 बजे अजय सिंह के पुत्र सनी ठाकुर ब्लाक कार्यालय पहुंचे तो विधायक अमर सिंह खटीक ने उनसे बातचीत की।

विधायक ने पत्रकारों से कहा हम सभी एक ही पार्टी के हैं। पार्टी ने अनुराधा दुबे को प्रत्याशी बनाया है तो सभी मिलकर उनका साथ देंगे। इसके बाद सनी वापस चले गए। इसके बाद आनंद प्रताप सिंह के नामांकन करने की चर्चा चलती रही, लेकिन आखिरी समय तक कोई नहीं पहुंचा। सनी ने बताया कि वह भी भाजपा से जुड़े हैं। इसलिए उन्होंने नामांकन नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed