फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Block chiefs took oath of allegiance

जिले के सात ब्लाक प्रमुखों ने ली पद व कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

Tue, 20 Jul 2021 06:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
Block chiefs took oath of allegiance
मोहम्मदाबाद ब्लाक प्रमुख अमित दुबे को शपथ दिलाते एसडीएम अनिल कुमार। - फोटो : FARRUKHABAD
ब्लॉक प्रमुखों ने ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जनपद में मंगलवार को सभी सात ब्लॉक प्रमुखों को पद व कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। इसके बाद नवनिर्वाचित प्रमुखों ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की योजना बनाई और उनसे प्रस्ताव मांगे।
सभी सात ब्लॉकों में सुबह 11 बजे से तीन बजे तक नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम घोषित था। पांच ब्लॉकों में भाजपा के घोषित प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। विकास खंड बढ़पुर की ब्लॉक प्रमुख सावित्री देवी निरक्षर हैं। इनका शपथ ग्रहण ब्लॉक कार्यालय के बजाय मसेनी चौराहे के निकट स्थित गेस्टहाउस में कराया गया।
विज्ञापन

एएसडीएम बिजेंद्र कुमार ने उन्हें शपथ दिलाई तो वह उनके द्वारा बोले गए शब्द भी सही से न दोहरा सकीं। इसके बाद उनको क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ दिलानी थी लेकिन वह भी औपचारिकता ही रही। मंच पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत, पूर्व जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंह राठौर, हिमांशु गुप्ता, प्रभारी बीडीओ भारत प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइल पर लगाया अंगूठा, बोलीं-जितने होते हैं, सभी काम कराएंगी
शपथ ग्रहण के बाद प्रभारी एडीओ सत्यनारायण सिंह ने हस्ताक्षर के लिए फाइल बढ़ाई तो सावित्री देवी ने इंकपैड से अंगूठे में स्याही लगाई और कागजातों पर अंगूठा लगाया। पत्रकारों ने पूछा कि समारोह में किस बात की शपथ ली तो कुछ भाजपाइयों ने कुर्सी के पीछे खड़े होकर बताया कि कहो ब्लॉक प्रमुख की।
हालांकि कुछ पलों ही वह भूल गईं और बोलीं हमने बढ़पुर की शपथ ली। उनसे पूछा गया कि कौन से कार्य प्राथमिकता से कराएंगी तो वह बोलीं जितने होते हैं, सभी काम कराएंगी। फिर बोलीं उन्होंने खूब विकास कार्य कराए हैं।
बातचीत के दौरान अधिकारी व भाजपा नेता चुप्पी साधे बैठे रहे। मंच पर सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के पास बैठीं ब्लाक प्रमुख सावित्री देवी ने न तो लोगों को संबोधित किया न ही धन्यवाद ज्ञापित किया।
दोबारा प्रमुख बने बब्बन दुबे ने ली शपथ
मोहम्मदाबाद। दोबारा ब्लॉक प्रमुख बने अमित दुबे उर्फ बब्बन को दोपहर 1.10 बजे एसडीएम सदर अनिल कुमार ने शपथ दिलाई। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ दिलाई। समारोह में भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कह रहे थे जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख चुनाव में लोकतंत्र की हत्या हुई है, अपने गिरेबान में झांककर देखें कि उनकी सरकार में लोगों को नामांकन तक नहीं करने दिया जाता था।
भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। पूर्व राज्य मंत्री नरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि विकास के लिए अच्छे लोगों की जीत हुई है। कायमगंज विधायक अमर सिंह खटीक, सचिन सिंह यादव, प्रसपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्चना राठौर, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने अमित दुबे को बधाई दी। संचालन अंजुम दुबे ने किया।
डॉ.अनुपम ने जेल से भेजा पत्र
शपथ ग्रहण में अमित दुबे के बड़े भाई बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे द्वारा भेजा गया पत्र अंजुम दुबे ने पढ़कर सुनाया। इसमें डॉ.अनुपम ने छोटे भाई अमित को आशीर्वाद देते हुए विकास का वादा किया। कहा कि गरीब बेटियों की शादी में आर्थिक मदद की जाएगी। चारों भाजपा विधायक व पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह यादव, सचिन सिंह यादव, एसडीएम, क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रधानों का अभिनंदन किया।
शत प्रतिशत धन का उपयोह विकास में होगा : डॉ.अनीता
नवाबगंज। ब्लॉक नवाबगंज में दूसरी बार निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनीं डॉ.अनीता रंजन को प्रभारी बीडीओ प्रीती तिवारी ने शपथ दिलाई। इसके बाद डॉ. अनीता ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण कराया।
उन्होंने सदस्यों से कहा कि जब विकास कार्यों के लिए आए धन का शत-प्रतिशत उपयोग गांवों के विकास पर होगा तभी विकास का पहिया तेजी से घूमेगा। इस दौरान उनके पति व सपा के प्रदेश सचिव डॉ. जितेंद्र सिंह यादव, संबद्ध बीडीओ कौशल कुमार गुप्ता, डॉ. अनार सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी, राजीव रंजन आदि मौजूद रहे।
पल्लव का वादा, जनता से अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे
राजेपुर। ब्लॉक सभागार में नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख पल्लव सिंह को एसडीएम अमृतपुर नरेंद्र सिंह ने और ब्लॉक प्रमुख ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य ने कहा कि 20 वर्ष बाद भाजपा से ब्लाक प्रमुख पल्लव सिंह निर्वाचित हुए हैं।
दिल्ली से आने वाली योजनाएं धरातल उतरेंगी। पल्लव सिंह ने क्षेत्रीय लोगों से अपेक्षाओं पर खरा उतरने का वादा किया। दुग्ध संघ अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, कुलदीप गंगवार, अजय कुमार सिंह चौहान, बीडीओ गगनदीप सिंह, ठा. शंकर सिंह आदि मौजूद रहे।
कायमगंज। नगर के सीपी गेस्ट हाउस में हुए समारोह में नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख अनुराधा दुबे को एसडीएम सुनील कुमार यादव ने शपथ दिलाई। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाकर उनके साथ पहली बैठक कर विकास कार्यों पर चर्चा की।
क्षेत्रीय विधायक अमर सिंह खटीक व राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मिथलेश अग्रवाल भी शामिल हुईं। बीडीओ राजबहादुर सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख केके चतुर्वेदी, ओमकारेश्वर पाठक, अरुण दुबे, संतोष कुमार, अमरदीप दीक्षित, सागर दुबे आदि मौजूद रहे।
शमसाबाद। शपथ ग्रहण समारोह के लिए ब्लॉक कार्यालय फूल व झालरों से सजाया गया। एसडीएम कायमगंज सुनील कुमार यादव ने भाजपा से निर्विरोध निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख सुषमा वर्मा को शपथ दिलाई। प्रमुख ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई।
सांसद मुकेश राजपूत, विधायक सुशील शाक्य, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, राज्य महिला आयोग की सदस्य मिथलेश अग्रवाल ने संबोधित किया। पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता, भाजपा जिला महामंत्री सुनील रावत, ब्लॉक प्रमुख के ससुर ग्राम पंचायत रूपपुर मंगलीपुर के प्रधान रामकिशोर वर्मा मौजूद रहे।
कमालगंज। ब्लाक प्रमुख व सदस्यों की शपथ के बाद हुई क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक में बीडीसी को एक से दो लाख रुपये के मनरेगा कार्यों के प्रस्ताव देने का अधिकार दे दिया गया। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्यों के लोकार्पण शिलापटों में क्षेत्र पंचायत सदस्य का नाम भी अंकित कराने का प्रस्ताव पारित हुआ। ब्लाक प्रमुख ने कार्यालय पहुंचकर पौधरोपण किया।
रेलवे तिराहे के पास स्थित गेस्टहाउस में एसडीएम सदर अनिल कुमार ने ब्लॉक प्रमुख भाजपा की शकुंतला राजपूत को शपथ ग्रहण कराई। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद मुकेश राजपूत, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, जिला भाजपा महामंत्री फतेहचंद्र वर्मा, आलू आढ़ती एसोसिएशन कानपुर के अध्यक्ष शीलचंद्र राजपूत, मंडल महामंत्री पंकज राजपूत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

शकुंतला देवी ने कहा कि वह ब्लाक को विकास के नए पथ पर ले जाएंगीं। बीडीओ राजेश बघेल ने सदस्यों को शपथ दिलाई। भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौरपूर्व विधायक अरविंद प्रताप, ठा.वीरेंद्र सिंह राठौर, दिनेश कटियार, शिवकुमार गोयल, प्रदीप सिंह ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed