{"_id":"5764426f4f1c1b5d7211c0a6","slug":"blo-teachers-to-boycott-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने किया बीएलओ ड्यूटी का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने किया बीएलओ ड्यूटी का बहिष्कार
अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sat, 18 Jun 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
हाथ उठाकर बहिष्कार का समर्थन करते बीएलओ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर तहसील सभागार में 136 बीएलओ ड्यूटी का प्रशिक्षण देने के लिए परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को बुलाया गया। ड्यूटी लेने पहुंचे शिक्षकों को तहसीलदार ने काम करने के तरीके बताए। प्रशिक्षण के दौरान मौजूद शिक्षक नेता विजय बहादुर यादव ने ड्यूटी का बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि मई और जून में एमडीएम के बहाने शिक्षकों को विद्यालय खोलने के निर्देश हुए थे।
उन्होंने कहा कि एमडीएम के नाम पर शिक्षकों का उत्पीड़न किया गया। न्यायालय के आदेश पर ग्रीष्मकालीन अवकाश रद्द कर शिक्षकों ने विद्यालय खोलकर बच्चों का इंतजार किया। अब न्यायालय के आदेश पर ही शिक्षक गैर शैक्षणिक कार्य बीएलओ ड्यूटी नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के बीएलओ ड्यूटी करने से शैक्षिक कार्य प्रभावित होगा। शिक्षक नेता ने हाथ उठवाकर सभी शिक्षकों से समर्थन मांगा।
इस पर मौजूद शिक्षकों ने हाथ उठाकर बीएलओ ड्यूटी का बहिष्कार करने का समर्थन किया। सदर तहसीलदार ने बताया कि शिक्षकों के बहिष्कार के बाद रोजगार सेवक, प्रेरक, शिक्षामित्र आदि से बीएलओ का काम करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शनिवार को होने वाला प्रशिक्षण रद्द कर दिया गया है। नई सूची बनने के बाद ही प्रशिक्षण कराया जाएगा।