फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   blast in fire crackers, two died

बारूद के विस्फोट से मकान ढहा, युवक की मौत्

Sun, 20 Jun 2021 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
blast in fire crackers, two died
संकिसा (फर्रुखाबाद)। मेरापुर थाना क्षेत्र के देवसनी गांव में रविवार शाम आतिशबाजी के ढेर में विस्फोट से मकान ढह गया। धमाके से पड़ोसी के घर की दीवारों में भी दरारें आ गईं। हादसे में गृहस्वामी के किशोर बेटे समेत दो की मौत हो गई। घायल एक युवक का इलाज चल रहा है। पुलिस को मौके पर गंधक व बारूद की भरी बोरी मिली है। एसपी ने आतिशबाजी में चिंगारी लगने व गैस सिलिंडर फटने से विस्फोट होना बताया है। उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सीओ कायमगंज राजवीर सिंह ने बताया कि गांव निवासी निरंजन लाल रंगशाला का काम करता है। रविवार को रंगशाला लेकर कहीं गया हुआ था। शाम को लगभग 4.30 बजे निरंजन की पत्नी राजकुमारी पुत्री शिवांगी साथ दरवाजे के बाहर भैंसों को खोलने के लिए निकली। घर में पुत्र अनुराग (15) व गांव साहबगंज निवासी रामसनेही का पुत्र अजीत (17) व राममहेश (27) थे। वह कुछ देर पहले की बाइक से घर पर आए थे। तभी अचानक जोरदार धमाका हुआ।
विज्ञापन

आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए। पुलिस ने मलबे के ढेर से अनुराग व अजीत को बाहर निकाला। करीब 5.30 बजे चार दमकलें व जेसीबी ने मलबा हटाना शुरू किया। मलबे से राममहेश का शव बरामद हुआ। साहबगंज गांव की प्रधान अरुणा देवी के बेटे कारे ने शव की शिनाख्त की। विस्फोट से पड़ोसी शिक्षक जगदीश सिंह राजपूत के मकान की दीवारें भी चटक गई। मलबे से एक मरी हुई
विज्ञापन
विज्ञापन

बकरी भी मिली। उधर शाम 6.30 बजे मौका मुआयना करने पहुंचे एसपी अशोक कुमार मीणा से राजकुमारी ने बताया कि राममहेश व उसका भाई अजीत रविवार दोपहर आतिशबाजी लेकर उसके घर आए थे। एसपी अशोक कुमार मीणा ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। देर रात इलाज के दौरान गृहस्वामी के बेेटे अनुराग की भी मौत हो गई।
एसपी अशोक कुमार मीणा शाम 6.30 बजे घटना स्थल पर पहुंचे। राजकुमारी ने एसपी को बताया कि साहबगंज निवासी राममहेश व भाई अजीत रविवार दोहर पहली बार आतिशबाजी लेकर उसके घर पर आया था। पुत्र अनुराग सहित दोनों भाई घर के अंदर थे। कुछ देर बाद ही जोरदार धमाका हुआ। एसपी ने सीओ कायमगंज राजवीर व एसओ धर्वेंद्र कुमार से विस्फोट के कारणों का पता लगाने का आदेश दिया।

गांव के लोगों ने बताया कि निरंजन लाल रंगशाला की आड़ में बारात में आतिशबाजी मुहैया कराता है। ग्रामीणों ने अंदेशा जताया कि सहालग को लेकर उसने काफी मात्रा में आतिशबाजी एकत्र की होगी। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लोग बिना लाइसेंस के आतिशबाजी एकत्र करके घरों में रख रहे हैं, इसके बाद भी दरोगा व एसओ अंजान बने हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed