फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   BKU leader clashed with police, Mandal president fell after gasping

पुलिस से भिड़े भाकियू नेता, गश खाकर गिरे मंडल अध्यक्ष

Fri, 24 Jun 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
BKU leader clashed with police, Mandal president fell after gasping
नेकपुर चौरासी में बेहोश पड़े भाकियू नेता प्रभाकांत मिश्रा के चेहरे पर पानी छिड़कते कार्यकर्ता। - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। अग्निपथ योजना के विरोध प्रदर्शन के दौरान भाकियू नेता पुलिस से भिड़ गए। खूब धक्कामुक्की हुई। फोर्स से घिरे भाकियू के मंडल अध्यक्ष गश खाकर गिर पड़े। उन्होंने पुलिस पर मनमानी और एक दिन पहले ही घर पर नजरबंद करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

अग्निपथ योजना को निरस्त करने की मांग को लेकर भाकियू नेताओं का शुक्रवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने का कार्यक्रम था। इससे पहले गुरुवार शाम को ही प्रशासन ने भाकियू नेताओं के घर पर पुलिस तैनात कर उन्हें नजरबंद कर दिया। भाकियू नेताओं के घर ज्ञापन लेने के लिए अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के मोहल्ला नेकपुर चौरासी स्थित भाकियू मंडल उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा के आवास पर सुबह पदाधिकारी एकत्र हुए। इस बीच पुलिस फोर्स व पीएसी भी पहुंच गई। प्रदर्शन करने बाहर निकले तो पुलिस ने घेर लिया। भारी फोर्स देख मंडल उपाध्यक्ष भड़क गए और कहा कि प्रशासन ने किसानों को अपराधी की नजर से देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगे जाकर प्रदर्शन करने को लेकर भाकियू नेता पुलिस से भिड़ गए और धक्कामुक्की हो गई। इस बीच भीड़ व पुलिस से घिरे मंडल उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा गश खाकर गिर पड़े। इससे अफरातफरी मच गई। चेहरे पानी डालकर होश में लाया गया। उठते ही मंडल उपाध्यक्ष बोले-कौन रोक रहा है। कोशिश के बावजूद पुलिस ने उन्हें आगे जाने नहीं दिया गया। एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति ने मौके पर जाकर ज्ञापन लिया। इसमें अग्निपथ योजना को निरस्त करने सहित अन्य मांगें रखी गईं। मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
कस्बा के मोहम्मदाबाद रोड स्थित भाकियू (टिकैत गुुट) जिलाध्यक्ष अरविंद शाक्य के आवास पर सुबह कार्यकर्ता एकत्र हुए। अग्निपथ योजना के विरोध में नारेबाजी करते हुए कस्बा चौराहे पहुंचे। वहां थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश ने कार्यकर्ताओं को रोक लिया।
इस किसान नेताओं ने सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली। तहसीलदार सदर श्रद्धा पांडेय व सीओ मोहम्मदाबाद राजवीर सिंह गौर को जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें अग्निपथ योजना रद्द करने, दो वर्ष से भर्ती न होने से युवाओं को उम्र में दो वर्ष की छूट देने आदि की मांग की गई है। लक्ष्मीशंकर जोशी, राजू ठाकुर, सुग्रीव पाल, अफरोज मंसूरी आदि रहे।

शमसाबाद। कस्बा के गंगा रोड भाकियू (हरपाल गुट) के जिला महासचिव संजय गंगवार के प्रतिष्ठान पर किसान नेताओं ने पंचायत की। जिलाध्यक्ष रामबहादुर राजपूत ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सीओ कायमगंज सोहराब आलम को दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मांगें न माने जाने पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। सलमान अहमद, डॉ. कैलाश यादव, रामवीर सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।(संवाद)

कलक्ट्रेट जाने के लिए पुलिस से भिड़ते भाकियू नेता प्रभाकांत मिश्रा व अन्य। संवाद

कलक्ट्रेट जाने के लिए पुलिस से भिड़ते भाकियू नेता प्रभाकांत मिश्रा व अन्य। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed