{"_id":"6343108dc729fa22e27d6555","slug":"bjym-office-bearers-learned-bjp-s-policy-farrukhabad-news-knp72243012","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजयुमो पदाधिकारियों ने सीखी भाजपा की रीति-नीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजयुमो पदाधिकारियों ने सीखी भाजपा की रीति-नीति
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पांचालघाट स्थित नारायण आश्रम में रविवार को भाजयुमो का जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू किया गया। इसमें पदाधिकारियों को भाजपा की नीति, सरकार की योजनाओं व कार्यों के बारे में जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम सत्र का दुग्ध संघ अध्यक्ष सत्यपाल सिंह राठौर ने शुभारंभ किया। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं व भाजपा के ऐतिहासिक निर्णयों की जानकारी दी। राष्ट्रीय सुरक्षा और पराक्रम, एक देश एक राशन कार्ड, जल जीवन मिशन आदि योजनाओं से भाजयुमो कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया।
दूसरे सत्र में क्षेत्रीय महामंत्री संत विलास शिवहरे ने वैचारिक अधिष्ठान के विषय में प्रशिक्षित कर भाजपा की उपलब्धियां बताईं। तीसरे सत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने भाजपा का इतिहास व विकास की जानकारी दी। समापन सत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता श्रीकांत पाठक ने संघ परिवार पर विचार व्यक्त कर पार्टी के अनुशासन व व्यवस्था से अवगत कराया।
विज्ञापन
भाजयुमो जिलाध्यक्ष मयंक बुंदेला, राहुल राजपूत, सत्यम कटियार, पल्लव सोमवंशी, अंकित तिवारी, अंकित गुप्ता, मयंक गुप्ता सहित मंडल पदाधिकारी मौजूद रहे।