फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   BJP workers burnt effigy of Punjab Chief Minister

भाजपाइयों ने पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

Thu, 06 Jan 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
BJP workers burnt effigy of Punjab Chief Minister
कमालगंज के रेलवे तिराहे पर पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंकते भाजपा नेता। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
मोहम्मदाबाद/नवाबगंज/कमालगंज। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक के विरोध में गुरुवार को भाजपाइयों ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के जगह-जगह पुतले फूंके। कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद रामलीला मैदान पर भाजपा सभासद शिव मोहन सिंह गौर, मंडल अध्यक्ष सुग्रीव सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला लेकर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भ्रमण किया। संकिसा रोड होते मोहम्मदाबाद चौराहे भाजपा कार्यकर्ताओं पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला आग के हवाले कर दिया। सुनील राठौर, प्रदीप राठौर, अतुल गुप्ता, शैलेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नवाबगंज कस्बा तिराहे पर भाजपा सेक्टर अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। यहां पंजाब सरकार और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंक दिया। दिनेश गुप्ता, शिवम ठाकुर, अभिषेक गौर ,पप्पू राठौर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमालगंज में भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी कस्बा के रेवले तिराहे पर एकत्रित हुए। वहां पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सत्यम दुबे, उज्ज्वल हलवाई, सदन दुबे, दीपक दुबे, साहिल, अभिषेक गुप्ता, नीरव, गौरव, दीपक राजपूत आदि मौजूद रहे। कंपिल प्रतिनिधि के अनुसार में कंपिल कस्बा के मुख्य चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका। स्वदेश वर्मा, आदेश वर्मा, कासिम अली शाह, सुबोध शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed