फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   BJP supporters Independent Supporters of candidate beaten

भाजपा समर्थकों ने निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों को पीटा

Sun, 19 Feb 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Sun, 19 Feb 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
BJP supporters Independent Supporters of candidate beaten
kherakidaula, marpeet - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के मसेनी गांव में वोटरों को नोट बांटने का आरोप लगाते हुए भाजपा समर्थकों ने फर्रुखाबाद सदर विधानसभा के निर्दल प्रत्याशी मनोज अग्रवाल के पांच समर्थकों को पिटाई दिया। पुलिस ने पांचों को छुड़ाया और कार सीज कर शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन



थानाध्यक्ष अशोकधर पांडेय ने बताया कि मसेनी गांव में शनिवार की रात निर्दल प्रत्याशी मनोज अग्रवाल के समर्थक पहुंचे। इसी बीच फर्रुखाबाद सदर के भाजपा प्रत्याशी मेजर सुनील ने समर्थक भी पहुंच गए। उन्होंने वोटरों को रुपये बांटने का आरोप लगाते हुए निर्दल प्रत्याशी के रिश्तेदार नितिन गुप्ता, नवाबगंज निवासी सचिन, मैनपुरी के कुरावली निवासी हिमांशु,  मऊदरवाजा निवासी प्रदीप गुप्ता व राजीव गुप्ता को पीट दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस बल गांव पहुंचा। पांचों युवकों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर थाने लाए। पूछताछ में पता चला कि प्रदीप दवा कारोबारी हैं। इनके पास से स्कार्पियो गाड़ी बरामद की गई, जिसे आचार संहिता का उल्लंघन करने पर सीज कर दिया गया। गांव के लोग मामले में रिपोर्ट लिखाने के वादी बनने को कोई तैयार नहीं हुए। इस पर शांतिभंग के तहत चालान कर पांचों लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



फर्रुखाबाद। सदर के बसपा प्रत्याशी मो. उमर व 800 समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई है। शनिवार रात 10:30 बजे एसडीएम सदर के स्टेनो ने उड़नदस्ता प्रभारी सर्वेश कुमार को सूचना दी कि साहबगंज तिराहे पर बसपा प्रत्याशी मो. उमर खां के कार्यालय पर भीड़ लगी है।

मौके पर पहुंचे तो साहबगंज तिराहे से 20 कदम दूर नाला मछरट्टा की तरफ एक खाली अहाते का गेट बंद था। ताला खुलवाकर देखा तो अंदर 700 से 800 समर्थक एकत्रित थे। पूछताछ में लोगों ने बताया कि उन्हें सदर के बसपा प्रत्याशी मो. उमर खां ने चुनाव के लिए बुलाया है।  कोतवाल द्रविड़ सिंह का कहना है कि यह आचार संहिता का उल्लंघन है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।



फर्रुखाबाद।  शनिवार रात करीब 11 बजे उप जिलाधिकारी सदर सुरेंद्र कुमार ने सूचना दी कि लिंजीगंज में निवर्तमान विधायक एवं सपा प्रत्याशी विजय सिंह के प्रतिनिधि राजा समसी के आवास पर फर्रुखाबाद में भीड़ लगी है। मौके पर पहुंचे और पूछताछ में पता चला कि उन्हें चुनाव के लिए राजा समसी ने बुलाया है। कोतवाल द्रविड़ सिंह का कहना है कि यह आचार संहिता का उल्लंघन हैं। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखकर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed