फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   BJP's common man and opposition's goal is the development of the family

भाजपा का आमजन और विपक्ष का लक्ष्य परिवार का विकास

Thu, 18 Nov 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
BJP's common man and opposition's goal is the development of the family
आफीसर्स क्लब में गोदभराई की रस्म करतीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। आवास विकास कालोनी स्थित पार्टी कार्यालय पर बृहस्पतिवार को केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लक्ष्य जनता का विकास है, जबकि विपक्षी दलों का अपने परिवार का विकास। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने परिवारवाद व वंशवाद को महत्व दिया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के पूर्वांचल एक्सप्रेस अपने कार्यकाल में मंजूर होने के बयान पर उन्होंने कहा कि जब मौका मिला तब उन्होंने कुछ नहीं किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व उन्होंने सदर, भोजपुर और अमृतपुर विधानसभाओं के मंडल पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं को पूरी तैयारी से जुटने के निर्देश दिए। कहा कि भाजपा ने कार्यकर्ताओं के बल पर दो से 300 सांसदों तक का सफर तय किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई योजनाएं चलाकर गरीबों को लाभ पहुंचाया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति से छात्र-छात्राओं को रोजगारपरक शिक्षा मिलेगी। 2022 का विधानसभा चुनाव जीतने के लिए कार्यकर्ता बूथों एवं शक्ति केंद्रों पर जाकर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी लोगों को दें। इस दौरान सांसद मुकेश राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, नागेंद्र सिंह राठौर, सुशील शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बच्चों का अन्नप्राशन, गर्भवतियों की गोदभराई की
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ स्थित ऑफीसर्स क्लब में बाल विकास पुष्टाहार विभाग की ओर से हुए चर्चा एवं संवाद कार्यक्रम में अन्नपूर्णा देवी ने पांच बच्चों का अन्नप्राशन और पांच गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की। उन्होंने बलीपुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनुपम, महलई की पूनम मिश्रा, स्वयं सहायता समूह की श्यामलता, ज्ञानदेवी, नीलम से चर्चा की। समूह की महिलाओं ने कहा कि समूह के माध्यम से कई महिलाओं को रोजगार मिला है। इससे परिवार का भरण पोषण करने में सुविधा हो गई है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी गर्भवती महिलाओं, बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। इसके बाद मंत्री ने गर्भवती भगुआ नगला की सीमा सक्सेना, स्वाती, करनपुररेहा की जूली, अदियूली की पिंकी और पपियापुर की सुहागवती को पुष्टाहार की टोकरी देकर गोद भराई की रस्म अदा की। नेकपुर निवासी शबनम के पुत्र आयत, आरती की पुत्री प्रिया, रेखा की पुत्री नेहा, जानकी के पुत्र सूर्या समेत पांच बच्चों का खीर खिलाकर अन्नप्राशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुर्सियां पड़ीं कम, जमीन पर बैठीं महिलाएं
कार्यक्रम में महिलाओं के बैठने के लिए मंगाई कुर्सियां कम पड़ गईं। इससे महिलाओं को जमीन पर बैठना पड़ा। कई महिलाएं पीछे खड़ी रहीं। जिला कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद ने बताया कि काफी कुर्सियां मंगाई थीं, महिलाओं की संख्या अधिक होने से कम पड़ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed