फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   BJP protest against state government from today

प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन आज से

Tue, 23 Jun 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Tue, 23 Jun 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
BJP protest against state government from today
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सरकार के विरोध में 24 से 29 जून तक जिले में
विज्ञापन
धरना-प्रदर्शन करेगी। यह जानकारी फर्रुखाबाद के आंदोलन प्रभारी एवं युवा मोर्चा राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य अविनाश चौहान ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी। रेलवे रोड स्थित होटल में मंगलवार को पत्रकार वार्ता के दौरान आंदोलन प्रभारी अविनाश चौहान ने कहा कि मौजूदा प्रदेश सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। विधायक और मंत्री तक अपराधों में लिप्त हैं। जनता की कोई सुनने वाला नहीं है। प्रदेश में बिजली व्यवस्था बदहाल

है। फसल बर्बादी के मुआवजा वितरण के नाम पर भी भेदभाव किया गया है। इसको लेकर भाजपा धरना-प्रदर्शन कर सपा सरकार को घेरेगी। बताया कि 24 जून को कायमगंज तहसील, 26 जून को अमृतपुर तहसील में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। आंदोलन के लिए कायमगंज का संयोजक अमर सिंह खटिक और अमृतपुर का संयोजक पूर्व विधायक सुशील शाक्य को बनाया गया है। 29 जून को सदर तहसील में धरना-प्रदर्शन होगा। इसमें जिले के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लेकर प्रदर्शन को

सफल बनाएंगे। मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी ने कहा कि धरना-प्रदर्शन में बिजली प्रमुख मुद्दा रहेगा। उन्होंने बताया कि उन्हें इटावा का आंदोलन प्रभारी बनाया गया है। वह वहां की कमान संभालेंगे। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, रामवीर शुक्ल, दिलीप भारद्वाज, विमल कटियार, धीरेंद्र वर्मा और भाजयुमो जिलाध्यक्ष संजू शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed