फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   BJP MLA in Farrukhabad, 15 grandchildren including his granddaughter and SBI branch manager

फर्रुखाबाद में भाजपा विधायक, उनकी पौत्री व एसबीआई शाखा प्रबंधक सहित 15 संक्रमित

Mon, 20 Jul 2020 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA in Farrukhabad, 15 grandchildren including his granddaughter and SBI branch manager
कलक्ट्रेट में कोरोना जांच को नमूना देते कर्मचारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जनपद में सोमवार शाम आई जांच रिपोर्ट में भाजपा विधायक, उनकी पौत्री व एसबीआई शाखा प्रबंधक सहित 15 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। इससे अब जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़पुर 345 पहुंच गई है।
जनपद में कोरोना का कहर जारी है। सोमवार शाम आई जांच रिपोर्ट में फतेहगढ़ के जेएनवी रोड निवासी भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह राठौर(62) व उनकी पौत्री (9) के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। विधायक ने बताया कि उनके पूरे परिवार नेनमूने दिए थे। अन्य सभी परिजनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि शासन से निर्देश आए हैं कि बिना लक्षण वाले संक्रमित खुद को अपने घर में भी आइसोलेट कर सकते हैं। इससे उन्होंने जिलाधिकारी व सीएमओ को जानकारी देकर खुद को व पौत्री को घर के बाहरी कमरे में आइसोलेट कर लिया है।
विज्ञापन

इसके अलावा कायमगंज स्टेट बैंक प्रबंधक के भी कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वहीं शमसाबाद सीएचसी पर तैनात 108 व 102 एंबुलेंस के ईएमटी भी संक्रमित निकले। चार दिन पूर्व दो ईएमटी के संक्रमित होने पर इन्हें मेजर एसडी सिंह फैसिलिटी सेंटर में क्वारंटीन किया गया था। बढ़पुर ब्लाक के गांव अर्जुनपुर निवासी 26 वर्षीय महिला, शमसाबाद का 20 वर्षीय युवक, शहर के मोहल्ला खतराना निवासी वृद्ध (68), रामलीला गड्ढा निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति, शांतिनगर निवासी 78 वर्षीय वृद्ध व गंगानगर निवासी 27 वर्षीय युवक भी संक्रमित निकले हैं। इसके अलावा 14 जुलाई को संक्रमित पाए गए कमालगंज के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी मेडिकल स्टोर संचालक की पत्नी व दो बेटे भी बीमारी की चपेट में हैं। एक अन्य 49 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित मिला है। इससे जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 345 हो गई है। इनमें 10 मरीजों की मौत हो चुकी है। 225 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि 110 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक प्रबंधक की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव
कायमगंज। शाखा प्रबंधक के दूसरे नमूने की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह रविवार को अपने घर हरदोई चले गए थे। स्वास्थ्य टीम ने उनकी हाई व लो रिस्क कांटेक्ट सूची बना ली है। 5 जुलाई को बैंक कर्मचारी की लखनऊ में पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। वह स्वस्थ होक गए हैं। उनके हाई रिस्क कांटेक्ट में आए शाखा प्रबंधक का सीएचसी पर 6 जुलाई को नमूना लिया गया था। तब रिपोर्ट निगेटिव आई थी। कुछ दिनों बाद उन्हें बुखार, खांसी हुआ तो 14 जुलाई को दोबारा नमूना लिया गया। रविवार को वे घर चले गए। सोमवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। स्वास्थ्य टीम के गौरव मिश्रा पटवन गली स्थित उनके किराए के आवास पर पहुंचे। उनके हाई रिस्क कांटेक्ट में एक अन्य बैंक के शाखा प्रबंधक आए थे। 16 लोग लो रिस्क कांटेक्ट में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed