Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   BJP members listened to Modi's thoughts.

Farrukhabad News: भाजपाइयों ने सुनी मोदी के मन की बात

Mon, 01 Dec 2025 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 01 Dec 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
BJP members listened to Modi's thoughts.
फोटो-11 टाउनहाल शक्ति केंद्र पर एलईडी पर मोदी की मन की बात कार्यक्रम देखते भाजपाई। स्रोत : मीडि
फर्रुखाबाद। टाउनहॉल शक्ति केंद्र पर मोदी के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपाइयों ने एलईडी पर सजीव प्रसारण देखा। वहीं भाजपा कार्यालय में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के महामंत्री रामकिशोर साहू ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर बैठक कर समीक्षा की।
विज्ञापन

इस मौके पर आवास-विकास स्थित कार्यालय में बैठक हुई। इसमें कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के महामंत्री राम किशोर साहू ने अभियानों एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को एसआईआर अभियान में अपनी सहभागिता करनी है। विपक्ष चुनाव आयोग के इस महाव्यापी अभियान को लेकर जनता को भ्रमित कर रहा है। कार्यकर्ता जन जागरूकता अभियान चलाकर घर-घर पहुंचकर इस अभियान के बारे में संपूर्ण जानकारी दें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा एवं आईटी सेल मीडिया के समस्त पदाधिकारी इस अभियान को सफल बनाने का कार्य करें। क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र देव गुप्ता ने कहा कि मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान एक स्वस्थ लोकतंत्र के लिए आवश्यक है। जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विमल कटियार, डीएस राठौर, डॉ. रजनी सरीन, बबीता पाठक, अभिषेक त्रिवेदी, आदित्य मिश्रा, अमरदीप दीक्षित, विकास पांडेय, शिवांग रस्तोगी, वीर बहादुर पाल, रजनीश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed