फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   bjp,meeting,farrukhabad news

बात न सुनने वाले अधिकारियों को मिलेगी सजा, सूची बन गई

Thu, 19 May 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
bjp,meeting,farrukhabad news
कमालगंज। भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ की बैठक में कानपुर-बुंदेलखंड प्रांत के क्षेत्रीय संयोजक कुलदीप दुबे ने कहा कि कार्यकर्ताओं के व्यक्तिगत काम चाहें न हुए हों, लेकिन मोदी व योगी सरकार ने जनता व समाज के हित में काम करने का रिकार्ड बनाया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुछ जगह जो शिकायतें हैं वह प्रशासन से जुड़ी हैं। प्रशासन लूट व भ्रष्टाचार के कारण कार्यकर्ताओं की बात नहीं सुनता है। जिलों में जाकर मंत्रियों ने ऐसे अधिकारियों की सूची बनाकर मुख्यमंत्री को दी है। जो अधिकारी कार्यकर्ताओं की जायज बात नहीं सुनेंगे, उन्हें सरकार सजा देगी।
विज्ञापन

ब्लाक क्षेत्र के गांव नगरिया देवधरापुर में भाजपा नेता राजीव चतुर्वेदी के आवास पर बुधवार को आयोजित बैठक में क्षेत्रीय संयोजक ने कहा कि सपा ने विधानसभा चुनाव से पहले ब्राह्मण सम्मेलन कराकर यह दिखाने की कोशिश की कि भाजपा से ब्राह्मण समाज नाराज है, लेकिन समाज यह जानता था कि मोदी व योगी ने ही जनहित में काम किया है। इसलिए पूरा समाज पार्टी के साथ एकजुटता से खड़ा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रशासन लूट व भ्रष्टाचार के कारण हमारी बात नहीं सुनता। यह बात मुख्यमंत्री योगी भी समझ गए हैं। हर मंडल के लिए मंत्रियों के समूह बनाए गए हैं। तीन-तीन मंत्रियों ने जाकर कार्यकर्ताओं की बात को नोट किया है।

प्रत्येक जिले की सूची बनाकर मुख्यमंत्री को सौंप दी गई है। जिला संयोजक बृजेंद्र अग्निहोत्री ने अध्यक्षता की। भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, लड्डूगोपाल, विमल तिवारी, शत्रुघ्न शुक्ला, सदन दुबे, आलोक चतुर्वेदी, प्रमोद शुक्ला, लल्लन अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed