फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   bjp

वर्चुअल संवाद में गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

Wed, 30 Jun 2021 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
bjp
फर्रुखाबाद। आवास विकास कालोनी स्थित कार्यालय में बुधवार को भाजपा की कोविड-19 वर्चुअल बैठक हुई। इसमें लोक निर्माण राज्यमंत्री ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना की रोकथाम को लेकर किए जा रहे कार्य व उपलब्धियां गिनाईं।
विज्ञापन

वर्चुअल बैठक में लोक निर्माण राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि कोरोना महामारी की पहली व दूसरी लहर की रोकथाम के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार ने अथक प्रयास किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन के दौरान गरीब जनता तक राशन पहुंचाना सुनिश्चित किया। नि:शुल्क वैक्सीन उपलब्ध कराई। सैनिटाइजर व मास्क का उत्पादन बढ़ा।
विज्ञापन

प्रदेश की योगी सरकार ने शहर से लेकर गांव तक बड़े पैमाने पर कोविड-19 की जांच कराई जबकि विपक्षी राजनीति करते रहे। जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर तीसरी लहर से बचने के लिए लोगों को टीका लगवाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने को कहा। डीएस राठौर ने संचालन किया। राज्य महिला आयोग सदस्य डॉ.मिथलेश अग्रवाल, हिमांशु गुप्ता, सुनील रावत, फतेह चंद वर्मा, शिवांग रस्तोगी, अमरदीप दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed