फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   BJP doing politics of hate: Akhilesh

झूठ, डराने और नफरत की राजनीति कर रही भाजपा: अखिलेश

Mon, 25 Jan 2021 07:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 07:08 PM IST
विज्ञापन
BJP doing politics of hate: Akhilesh
फर्रुखाबाद में पत्रकारों से बात करते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। - फोटो : FARRUKHABAD
नफरत की राजनीति कर रही भाजपा: अखिलेश
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा झूठ, डराने और नफरत फैलाने की राजनीति कर रही है। काम सिर्फ नारों तक सीमित है। संविधान और मर्यादा को भी बचाना है। अर्थव्यवस्था डूब गई और रोजगार खत्म हो गए।
योगी आदित्यनाथ पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने अपने मुकदमे खुद वापस लिए। अंतिम व्यक्ति तक जुड़ाव बनाना है। इसीलिए प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करके जन-जन तक भेजा जाएगा। किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। समय आने पर किसान ही भाजपा की नाकेबंदी कर देंगे। तीनो कृषि कानून रद्द होने चाहिए।
विज्ञापन

सपा मुखिया पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। जिले से सपा का गहरा रिश्ता बताते हुए कहा कि अब लगातार आना-जाना रहेगा। उन्होंने कहा कि सपा किसानों के हित में हर लड़ाई के लिए तैयार है। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन, मेक इन इंडिया और निर्मल गंगा अभियान पर भी सवाल खड़े किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले कि गंगा में अभी गंदगी ही है। मेक इन इंडिया का कहीं असर नहीं है। इन मदों के अरबों रुपये कहां गए, सरकार को जनता को जवाब देना होगा। कहा कि संकिसा और कंपिल में सपा शासन में ही विकास कार्य हुए। आने वाले चुनाव में प्रदेश में सपा की सरकार बनने जा रही है। विकास कार्य का पहला बड़ा उद्घाटन फर्रुखाबाद से ही होगा।
कहा कि आजम खां पर झूठे मुकदमे लगाए गए हैं। वे सपा के बड़े नेता हैं। एक दिन सच सामने आ जाएगा। कहा कि किसान जायज मांग कर रहे हैं। केंद्र सरकार 26 जनवरी को तीनों कृषि कानून रद्द कर दे। आने वाले सत्र में सभी फसलों के एमएसपी वाला नया कानून लाकर किसानों की आय दोगुनी करने के लिए काम करे। कहा कि सपा के लैपटॉप आज भी चल रहे हैं। भाजपा ने घोषणा पत्र में लैपटॉप देने की बात कही थी, मगर मुख्यमंत्री योगी को लैपटॉप चलाना ही नहीं आता।

कहा कि तांडव वेब सीरीज से भाजपा घबरा गई है। मास्टरमाइंड लोग सोशल मीडिया पर जनता को गुमराह कर रहे हैं। सपा जोड़ती है, तोड़ती नहीं। केंद्र की रणनीति में कमी के कारण फौजें जोखिम में काम कर रही हैं। कहा कि लड़ाई बड़ी है। भाजपा जो भी साजिश करेगी, उसका जवाब दिया जाएगा। इसीलिए प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। उन्होंने कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए। बोले कि बदायूं की घटना शर्मनाक है। उनके साथ जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी, पूर्व सांसद मुन्नू बाबू समेत कई नेता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed