फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   bjp cluster now renamed as shakti kendra

भाजपा ने सेक्टर का नार बदलसर शक्तर केंद्र रखा

Sun, 01 Aug 2021 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
bjp cluster now renamed as shakti kendra
फर्रुखाबाद। शहर के मोहल्ला सेनापति स्थित स्कूल में रविवार को भाजपा की बैठक हुई। इसमें विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यक्रम तय किए गए। इसके साथ ही बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर दिया गया। तय हुआ कि पार्टी में अब सेक्टर का नाम शक्ति केंद्र होगा। सेक्टर संयोजक शक्ति केंद्र संयोजक होंगे।
विज्ञापन

भाजपा पश्चिम मंडल अध्यक्ष विकास पांडेय ने कार्यसमिति की बैठक की शुरुआत राष्ट्रगीत की। सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने कहा कि कोरोना महामारी में पार्टी ने देश हित के लिए अप्रत्याशित काम किया। उन्होंने योजनाओं की जानकारी देकर कोविड नियमों का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन

जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता ने कहा कि पार्टी में सेक्टर का नाम अब शक्ति केंद्र होगा। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की। मंडल प्रभारी सरस्वती वर्मा, दिव्यांग प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अभिषेक त्रिवेदी, अनिल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। इसके अलावा नगर अध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने पूवी मंडल में कार्यसमिति की बैठक की। भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। संजीव गुप्ता, ओमप्रकाश दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमालगंज। हनुमान मंदिर के पास गेस्टहाउस में भाजपा की मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई। चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर पर नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए मुहिम चलाने की बात हुई। मुख्य अतिथि अमरजीत दीक्षित ने पार्टी में निष्क्रिय पदाधिकारियों की छुट्टी करने की मांग की। उन्होंने कहा केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों, योजनाओं से जनता को मिल रहे लाभ के विषय में जनजागरण किया जाए। विशिष्ट अतिथि भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाने पर बल दिया। जिला महामंत्री फतेहचंद्र राजपूत, मंडल अध्यक्ष राजेश प्रताप, गुरुचरण आजाद, पंकज राजपूत, राजीव मिश्रा आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed