फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bikes collided after dumper cut, ex-serviceman died

फर्रूखाबाद: डंपर के कट मारने पर टकराईं बाइकें, पूर्व सैनिक की मौत

Sat, 11 Feb 2023 01:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Feb 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Bikes collided after dumper cut, ex-serviceman died
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। बरेली-इटावा हाईवे पर डंपर के कट मारने से दो बाइकें आपस में टकरा गईं। एक बाइक पर सवार पूर्व सैनिक की मौके पर ही मौत हो गई। महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। डॉक्टर ने घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल रेफर किया है।
विज्ञापन

जनपद मैनपुरी थाना बेवर गांव मलहौवा निवासी सेवानिवृत्त सैनिक उमेश चंद्र शाक्य (55) शुक्रवार को बाइक से पत्नी निर्मला के साथ फतेहगढ़ के मोहल्ला भोलेपुर निवासी साले राधेश्याम के शांति पाठ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहे थे। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला भवानी सिंह निवासी अंकित, भाभी सोनी व एक वर्ष की भतीजी को फतेहगढ़ दवा दिलाने के लिए बाइक से आ रहे थे। दोनों सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

बरेली-इटावा हाईवे पर गैसिंगपुर तिराहे से पहले पीछे से आ रहे डंपर ने उमेश की बाइक में कट मार दिया। उमेश की बाइक अंकित की बाइक से टकरा गई। रफ्तार अधिक होने से दोनों बाइकों पर सवार लोग उछलकर इधर-उधर गिर गए। उमेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पत्नी निर्मला, सोनी व एक वर्ष की बच्ची घायल हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में पहुंचाया। वहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर से सभी को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उमेश पांच भाई नत्थूलाल, नवाब सिंह, प्रेमचंद्र, सुरेश चंद्र में सबसे छोटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed