{"_id":"61ba40247057cc4a71057f54","slug":"bike-riding-miscreants-robbed-the-nurse-s-chain-farrukhabad-news-knp669761321","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने नर्स की चेन लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार बदमाशों ने नर्स की चेन लूटी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नर्स की चेन तोड़कर बाइक सवार लुटेरे फरार हो गए। दोनों लुटेरे की फोटो पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। लुटेरे बिना नंबर की बाइक पर सवार थे।
फतेहगढ़ के दुर्गा कालेनी निवासी रितू सिंह चौहान लिंजीगंज के सरकारी अस्पताल में नर्स हैं। किसान पति राजीव चौहान मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव मुुरान के निवासी हैं। बुधवार को रितू अस्पताल से लौटते समय टेंपो भोलेपुर बिजली आफिस के पास उतरीं। वहां से पैदल घर जा रहीं थीं। गली के पास पीछे से बिना नंबर की बाइक पर सवार दो लुटेरे झपट्टा मारकर गले में पड़ी सोने की चेन तोड़कर ले गए। बदमाश बाइक मुड़ाकर भोलेपुुर की ओर भाग गए। बाइक चला रहे लुटेरे ने हेलमेट पहन रखा था। पीछे बैठा बदमाश नकाब लगाए था। रितू के शोर मचाने पर लोगों ने लुटेरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन तब हाथ नहीं आए।
रितू की सूचना पर पुलिस ने आसपास के दुकानों के सीसीटीवी कैमरे देखे। दो कैमरों में लुटेरे पीछा करते हुए व घटना को अंजाम देने के बाद भागते दिखाई दे गए हैं। रितू ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिया।