{"_id":"5f2e5168dd29b85bb3e6bfa7f10214cf","slug":"bike-riders-home-guard-killed-by-the-collision-of-pickups-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकप की टक्कर से बाइक सवार होमगार्ड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकप की टक्कर से बाइक सवार होमगार्ड की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Wed, 13 Jan 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
शमसाबाद। गांव मना नगला के पास मंगलवार को दिन में पिकप की टक्कर से बाइक सवार होमगार्ड समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजन घायलों को अस्पताल लेकर जा रहे थे, रास्ते में होमगार्ड ने दम तोड़ दिया। दूसरे घायल को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। उधर, ग्रामीणों ने पिकअप चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मृत होमगार्ड के भतीजे ने पिकअप चालक के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, जानकारी मिली है कि बाइक चला रहे होमगार्ड ने हेलमेट नहीं पहना था, जिसकी वजह से उसके सिर में गंभीर चोटें आई थीं।
विज्ञापन
मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव नगला लाहौरी निवासी होमगार्ड सुख नंदन सिंह की बाइक नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव कड़िऊली में रिश्तेदार के यहां खड़ी थी। मंगलवार को सुख नंदन सिंह गांव के ही रामदीन के साथ रिश्तेदार के घर पहुंचे। दिन में तकरीबन 11 बजे दोनों लोग बाइक लेकर लौट रहे थे। बाइक सुख नंदन सिंह चला रहा था।
विज्ञापन
गांव मना नगला के पास सामने से दूध के खाली डिब्बे लेकर आ रही पिकअप से बाइक की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में सुख नंदन सिंह व रामदीन सिर में गहरी चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं चपेट में आकर सड़क किनारे खड़ा कस्बा निवासी प्रमोद कुमार भी चुटहिल हो गया। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक ने भागने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने दौड़ाकर उसे धर दबोचा।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर घायलों के परिजन घटना स्थल पर पहुंच गए। परिजन घायलों को अस्पताल लेकर जा रहे थे, रास्ते में सुख नंदन सिंह की मौत हो गई। घायल रामदीन को जिला मुख्यालय स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। बाद में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, सुख नंदन के भतीजे मुनेंद्र कुमार ने पिकप चालक अजय यादव निवासी हीरानगला थाना सौरिख जिला कन्नौज के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।