{"_id":"672a6c7d58ea5b1eac0ecbd4","slug":"bike-rider-injured-after-colliding-with-truck-parked-during-checking-by-gst-department-team-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-104366-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: जीएसटी विभाग की टीम की चेकिंग में खड़े ट्रक से टकराकर बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: जीएसटी विभाग की टीम की चेकिंग में खड़े ट्रक से टकराकर बाइक सवार घायल
विज्ञापन
राजेपुर। जीएसटी विभाग की टीम की चेकिंग में रोके गए ट्रक से टकराकर बाइक सवार दंपती घायल हो गए। दुर्घटना के बाद टीम के सदस्य ट्रक के कागज व चाबी लेकर चले गए। चालक ने थाने में तहरीर दी। थाने पहुंची टीम ने कागज और चाबी लेने से इन्कार कर दिया। करीब छह घंटे बाद ट्रक हरदोई की ओर रवाना हो सका।
बरेली-इटावा हाईवे स्थित डबरी तिराहे पर सुबह करीब नौ बजे चेकिंग कर रही जीएसटी विभाग की टीम ने एक खाली ट्रक को रोक लिया। उसके कागज और चाबी ले ली। इसी दौरान अमृतपुर थाने के गांव नगला हूसा निवासी श्रीधर (40) और उनकी पत्नी रीनू (38) की बाइक दूसरी साइड में ट्रक से टकरा गई। पुलिस ने दंपती को सीएचसी में भर्ती कराया।
दुर्घटना होते ही अधिकारी ट्रक की चाबी व फाइल लेकर चले गए। ट्रक आधे सड़क पर ही खड़ा रहा। इससे यातायात में दिक्कत होने लगी। क्षेत्र के गांव शेराखार निवासी ट्रक चालक संजय सिंह ने इसकी तहरीर थाना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह सोलंकी ने सीओ, एसडीएम को जानकारी दी। उच्चाधिकारियों की सूचना के बाद दोपहर में वाणिज्य कर के अधिकारी थाने पहुंचे।
विज्ञापन
थाने में पुलिस के सामने चालक और अधिकारियों में काफी बहस होती रही। टीम ने चाबी और फाइल लेने से इन्कार कर दिया। कुछ देर बाद अधिकारी बिना कुछ बताए थाने से गए। चालक ने ट्रक मिस्त्री को बुलवाया। करीब छह घंटे बाद दोपहर तीन बजे ट्रक हरदोई की ओर रवाना हो गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी थी। वाणिज्य कर के अधिकारी जहां पुलिस तैनात होती है, वहीं चेकिंग करते हैं। यह ठीक नहीं है। कई बार गलत कृत्यों का लांछन पुलिस पर लगता है। उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी है। बिना नाम बताए जीएसटी विभाग के अफसरों ने आरोप निराधार बताए। खाली ट्रक के कागज लेने से इन्कार कर दिया।
-- -- -- -
-सुबह छह से नौ बजे तक राज्य कर अधिकारी रामसेवक, सिपाही जयकुमार व कर्मचारी सत्येंद्र ने डबरी मोड़ पर चेकिंग की थी। सूचना पर थाने में गए थे। टीम ने किसी की चाबी और कागज नहीं लिए हैं। ट्रक खाली होने के कारण ट्रक व कागज लेने का सवाल ही नहीं है।
रामनरेश, सहायक आयुक्त, जीएसटी विभाग