{"_id":"61eaecf6d0db1d252f10b2dd","slug":"bike-rider-dies-after-colliding-with-nilgai-farrukhabad-news-knp676580122","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीलगाय से टकरा कर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीलगाय से टकरा कर बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कमालगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दवा लेकर घर लौट रहे किसान की बाइक नीलगाय से टकरा गई। हादसे में उसकी मौत हो गई। किसान ने हादसे के वक्त हेलमेट नहीं लगा रखा। इससे उसकी सिर पर आई चोट मौत की वजह बन गई। पुलिस का कहना है कि अगर किसान ने हेलमेट लगा रखा होता, तो उसकी जान बच सकती थी।
कमालगंज थाने के दरौरा गांव निवासी आनंद कुमार (52) खेती करते हैं। उनकी तबियत खराब थी। वह शाम को कमालगंज क्षेत्र में ही एक डॉक्टर से दवा लेने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। गांव से कुछ दूर पहले अचानक रोड पर आई नीलगाय से बाइक टकरा गई।
इससे आनंद बाइक से उछल कर सड़क पर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें परिजन पहले कमालगंज सीएचसी ले गए। वहां से लोहिया अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टर ने किसान को मृत घोषित कर दिया। आनंद के दो बेटे रवि और शनि व बेटी अरुणा है। पत्नी सुमन देवी और परिजन का रो-रो बुरा हाल रहा।