{"_id":"5c17dce9bdec225706705a68","slug":"bike-rider-chodder-s-husband-dies-in-road-accident-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार कोटेदार के पति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार कोटेदार के पति की मौत
Mon, 17 Dec 2018 10:59 PM IST
मनोज कुमार
farrukhabad
farrukhabad
Published by: मनोज कुमार
Updated Mon, 17 Dec 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
road accident 12
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र के गांव बरौन के पास एक ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार कोटेदार के पति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव लोहिया अस्पताल भेज दिया। मौके पर खड़ा मिला ट्रैक्टर पुलिस ने पकड़कर थाने में खड़ा करा दिया।
शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव बघऊ निवासी अजय बाबू अग्निहोत्री की पत्नी रमाकांति गांव में कोटेदार हैं। अजय बाबू रविवार सुबह किसी काम से शहर आए थे। वह देर रात गांव जा रहे थे। ट्रैक्टर की टक्कर से उनकी मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। उधर से गुजर रहे लोगों ने घटना देख पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंच अजय के शव को मुर्दाघर भेज दिया। उनके पास मिले कागजात आदि से उनकी पहचान हुई और परिजनों को सूचना दी गई। इस पर परिजन देर रात लोहिया अस्पताल पहुंच गए। अजय के पांच बेटे हैं। सबसे छोटा बेटा एक वर्ष का है। अजय छह भाई हैं। अजय दूसरे नंबर के थे। सुबह लोहिया अस्पताल में खासी भीड़ लगी रही। भाई जागेश्वर दयाल ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।