{"_id":"67be04e3bc1588668509cf31","slug":"bike-driver-dies-companion-injured-in-collision-with-tempo-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-121146-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: टेंपो की टक्कर से बाइक चालक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: टेंपो की टक्कर से बाइक चालक की मौत, साथी घायल
Tue, 25 Feb 2025 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 25 Feb 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के न्यामतपुर सरैया के पास टेंपो-बाइक की भिड़ंत में बाइक चालक व उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायलों को लोहिया अस्पताल लेकर आए, जहां बाइक चालक को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक फर्रुखाबाद से बाजार करके घर लौट रहा था।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव रेहा गुतासी निवासी सोहेल (26) पुत्र मोहम्मद जहीर गांव के ही अपने दोस्त मयंक शर्मा के साथ फर्रुखाबाद बाजार करने आए थे। शाम करीब सात बजे दोनों लोग बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक सोहेल चला रहा था, जो हेलमेट नहीं पहने था। न्यामतपुर सरैया के पास टेंपो से बाइक टकरा गई, जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों ने घटना की जानकारी सोहेल के चचेरे भाई अरबाज को दी। अरबाज व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। घायलों को लेकर परिजन लोहिया अस्पताल आए, जहां चिकित्सक ने सोहेल को मृत घोषित कर दिया। मयंक शर्मा का उपचार शुरू किया गया। सोहेल की मौत से परिजनों का कोहराम मच गया। मृतक सोहेल की शादी नहीं हुई है। मृतक का एक बड़ा भाई आमिर खान है। मां जीनत बेगम हैं। मृतक के चचेरे भाई अरबाज ने बताया कि सोहेल अपने दोस्त मयंक शर्मा के साथ फर्रुखाबाद बाजार करके घर लौट रहे थे।