फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bike collision dies aged Ddh death

बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत

Sun, 24 Jul 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद। Updated Sun, 24 Jul 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Bike collision dies aged Ddh death
रामप्रकाश (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

कायमगंज। शौच करके लौट रहे वृद्ध  की बाइक की चपेट में आकर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक बाइक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं दी गई थी।

विज्ञापन


कंपिल थाना क्षेत्र के रौकरी  गांव निवासी रामप्रकाश (65) शौच करने के लिए गए थे। जब वह गांव के पास सड़क पार कर रहे थे, तभी बाइक की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक बाइक छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने घायल के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने रामप्रकाश को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां डॉ. शिवप्रकाश ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीण की मौत पर उसके परिजन में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मृतक के परिजन शव  लेकर कंपिल पहुंचे। थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बाइक कब्जे में ले ली है। मृतक के दो पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। बाइक चालक के गांव का पता चल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed