फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bike collides with e-rickshaw loaded with girder, youth dies

Farrukhabad News: गर्डर लदे ई-रिक्शा से टकराई बाइक, युवक की मौत

Mon, 01 Dec 2025 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 01 Dec 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with e-rickshaw loaded with girder, youth dies
फोटो- 10 अंसार। फाइल फोटो - फोटो : samvad
राजेपुर। बदायूं-फर्रुखाबाद मार्ग पर गांव हमीरपुर के पास रविवार दोपहर को गर्डर लदे ई-रिक्शा में एक बाइक पीछे टकरा गई। इससे बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। उसके दो दोस्त घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव बरुआ निवासी अंसार (29), जावेद (20), हरिओम (18) रविवार दोपहर को बाइक से राजेपुर से घर जा रहे थे। इसी दौरान एक ई-रिक्शा चालक लोहे के गर्डर लादकर जा रहा था। तभी गांव हमीरपुर स्थित एमबी कोल्ड स्टोरेज के पास अंसार की बाइक किसी वजह से अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन

इससे बाइक ई-रिक्शा में पीछे से टकरा गई। इससे तीनों बाइक सवार घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर में भर्ती कराया गया। वहां से डॉ. हिमांशु राजपूत ने अंसार और जावेद को प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर अंसार को मृत घोषित कर दिया गया। अंसार हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंसार पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। परिवार में भाई इब्बू, इरशाद, नन्हें, दारा और दो बहनें हैं। मां की मृत्यु हो चुकी है। पत्नी गुलशन व 15 दिन का एक पुत्र है। अंसार की एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed