{"_id":"61608cfa8ebc3ed33a55ebca","slug":"bijli-pol-farrukhabad-news-knp6571476111","type":"story","status":"publish","title_hn":"एस्टीमेट पास बिना तीन पोल लगाकर लाइन कर दी ऊंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एस्टीमेट पास बिना तीन पोल लगाकर लाइन कर दी ऊंची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। लकूला विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता ने इस्टीमेट पास कराए बिना तीन पोल लगाकर एक गेस्ट हाउस के पास विद्युत लाइन ऊंची कर दी। मामला संज्ञान में आने पर अधीक्षण अभिंयता एसके श्रीवास्तव ने जेई को दूसरे विद्युत उपकेंद्र भेज कर जांच कमेटी का गठन किया है।
मसेनी चौराहा से पांचालघाट जाने वाले मार्ग पर एक गेस्ट हाउस के गेट पर पास बिजली के तार काफी नीचे थे। लकूला विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता अजय बाबू ने पोल लगाकर तारों को ऊंचा करने के लिए गेस्ट हाउस मालिक को इस्टीमेट बनाकर नहीं दिया। उन्होंने दूसरी जगह से दो लोहे के पोल उखाड़ कर गेस्ट हाउस के पास लगा दिए। यहीं पर एक सीमेंट का पोल कहीं से लाकर और लगाकर विद्युत लाइन को ऊंचा कर दिया था। बिना इस्टीमेट का पैसा जमा कराए विद्युत लाइन ऊंची करने का मामला अधिकारियों के पास पहुंच गया।
एक्सईएन शहरी आरबी यादव ने बताया कि अधीक्षण अभियंता एसके श्रीवास्तव ने जेई अजय बाबू का तबादला जसमई विद्युत उपकेंद्र कर दिया है। वहां तैनात जेई रंजीत मौर्या को लकूला विद्युत उपकेंद्र पर तैनात किया गया है। जो पोल लगाकर विद्युत लाइन ऊंची की गई है। इसकी जांच कमेटी बनाकर कराई जाएगी।