फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   bijli,pareshani,garmi

गर्मी बढ़ते ही रुलाने लगी बिजली, ओवर लोडिंग से समस्या बढ़ी

Tue, 05 Apr 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
bijli,pareshani,garmi
फर्रुखाबाद। गर्मी बढ़ने के साथ ही ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो गए हैं। जर्जर बंच केबल लोड नहीं झेल पा रहे हैं। इससे बिजली समस्या बढ़ गई। बार-बार ट्रिपिंग होने से आपूर्ति बाधित हो रही है।
विज्ञापन

शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को गर्मी में निर्बाध बिजली देने के लिए विद्युत वितरण निगम की ओर से कोई तैयारी नहीं की गई। शहर में आठ से 10 साल पुराने बंच केबल जर्जर हो गए हैं और अक्सर टूटकर गिरते रहते हैं।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि भी नहीं कराई गई। इसका असर गर्मी बढ़ते ही दिखाई देने लगा है। दो दिन से शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली नहीं मिल पा रही है। सोमवार को मन्नीगंज और आंबेडकर नगर में बंच केबल जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टोर में नया केबल न होने से कर्मचारियों ने इसे ही जोड़कर आपूर्ति चालू कराई। मिल्क डेयरी फीडर भी ट्रिपिंग के कारण बार-बार बंद होता रहा। फतेहगढ़, कुटरा, जसमई विद्युत उपकेंद्र के फीडर भी बार-बार ट्रिप होते रहे। एसडीओ शहरी जितेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो रहे हैं। बंच केबल भी पुराना है। इससे बार-बार ट्रिपिंग हो रही है। इस समस्या का समाधान कराया जाएगा।
दिन में तेज हवा चलते ही ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली बंद कर दी जाती है। सोमवार को गंगापार क्षेत्र के रोपुर, अमृतपुर, तहसील और सलेमपुर विद्युत उपकेंद्र के सभी फीडर दिन में तेज हवा चलने के कारण बंद रहे। बिजली न मिलने से ग्रामीण गर्मी से बेहाल रहे।

एक्सईएन ग्रामीण सुरेंद्र कुमार ने बताया कि खेतों में गेहूं की फसल पकी खड़ी है। कई जगह खेतों के ऊपर से एचटी लाइन के तार निकले हैं। हवा चलने से तार आपस में टकराते हैं। इससे निकलने वाली चिंगारी से फसल में आग लगने का डर रहता है। इसी कारण जब तेज हवा चलती है, तब बिजली बंद कर दी जाती है।
तेज हवा चलने पर गांवों की बिजली बंद कर दी जाती है। इससे गांव के लोग बिजली न आने से गर्मी से बेहाल रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed