फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bicycles without pedals in front of the MOS Bntin

राज्यमंत्री के सामने बिना पैडल की साइकिलें बंटीं

Thu, 15 Dec 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Thu, 15 Dec 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Bicycles without pedals in front of the MOS Bntin
पात्रों को साइकिल बांटते राज्यमंत्री जगदेव सिंह यादव। - फोटो : amarujala
उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से आयोजित साइकिल वितरण मेला में राज्य मंत्री की मौजूदगी में जिला प्रशासन ने महिला और पुरुष श्रमिकों को बगैर पैडल और हवा डलवाई हुई साइकिलें बांट दीं। इसको लेकर श्रमिकों ने जिला प्रशासन पर रोष जताया। वहीं राज्यमंत्री ने साइकिल वितरण के बहाने सपा का बखान करते हुए चुनावी निशाना साधा।
विज्ञापन



गुरुवार को ओपी लान सभागार में आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम में सुबह से ही लाभार्थी श्रमिकों का आना शुरू हो गया। कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि जगदेव सिंह यादव अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय अनुश्रवण एवं समीक्षा समिति श्रम विभाग ने कहा कि श्रमिक विकास की नींव होते हैं।
विज्ञापन


इससे पहले की सरकारों ने श्रमिकों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने श्रमिकों के लिए दर्जनों लाभकारी योजनाएं चला रखी हैं। इसी योजना में साइकिल वितरण की योजना भी शामिल है। अब तक पांच लाख साइकिलें पूरे प्रदेश में श्रमिकों तो वितरित की जा चुकी हैं। भाजपा पर भड़ास निकालते हुए कहा कि मोदी की नोट बंदी से बेरोजगारी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरों में काम करने वाले युवा गांव लौटने लगे हैं। 85 प्रतिशत कारोबार ठप हो गया है। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में चुनाव के चलते प्रधानमंत्री ने एक साजिश के तहत नोट बंदी की लेकिन सपा धन बल नहीं जन बल से चुनाव लड़ती है। बसपा पर भड़ास निकालते हुए कहा कि नोट बंदी से बसपा सुप्रीमो द्वारा टिकटों की बिक्री बंद हो गई है।

उन्होंने मंच से ही आए लोगों से आह्वान किया कि जिले के चारों प्रत्याशियों को वोट देकर विजयी बनाएं। विधायक नरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि सपा सरकार में विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है। विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि नोट बंदी से किसान बर्बादी की कगार पर पहुंच गया है। आलू की लागत तक नहीं निकल रही है। विधायक अजीत कठेरिया ने कहा कि बसपा सरकार में दलाली हावी रही।


महानगर अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि जनता जिले के चारों प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाएं। विधायक पुत्र अविनाश सिंह विक्की ने कहा कि इस बार भी पूर्ण बहुमत से सपा की सरकार बनेगी।



जिलाध्यक्ष विश्वास गुप्ता और पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के बाद मुख्य अतिथि राज्य मंत्री ने अंकित, पंकज कुमार और रामलखन को साइकिल वितरित की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 1400 साइकिलें वितरित की जाएंगी। इस अवसर पर ब्रजेश पाल, अनिल मिश्र, जिला प्रवक्ता पुष्पेंद्र यादव, एसडीएम सदर सुरेंद्र सिंह और एडीएम आरबी सोनकर आदि मौजूद रहे।


बगैर पैडल की साइकिल मिलने पर करन, भूरे सिंह, अमित और आशीष कुमार आदि श्रमिकों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।े

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed