{"_id":"635d6bfd6cbfae3dfc6c7698","slug":"bicycle-rider-dies-due-to-bike-collision-farrukhabad-news-knp725561988","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से चाचा की मौत, भतीजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से चाचा की मौत, भतीजा घायल
विज्ञापन
जहानगंज। बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध व उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। लोहिया अस्पताल से वृद्ध को रेफर किया गया।
एंबुलेंस न मिलने से एक घंटे तक वृद्ध तड़पता रहा और उसकी मौत हो गई। इसके बाद चालक एंबुलेंस लेकर पहुंचा।
अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव माखन नगला निवासी रामनाथ (60) गांव भतीजे जौहरी (40) के साथ जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव चौकी स्थित बेटी मंजू के घर से साइकिल से शनिवार शाम को जा रहे थे।
राजपूताना चौकी के पास तेजी से आ रहे बाइक सवार ने साइकिल में सीधी टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार को भी चोट आई।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चाचा-भतीजे को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल भिजवाया। डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी ने रामनाथ की हालत गंभीर देखकर उनको सैफई रेफर कर दिया। एबुंलेंस चालक ने अज्ञात में घायल को ले जाने से इन्कार कर दिया।
डॉक्टर ने सीएमएस को फोन करके एबुंलेंस भिजवाने की बात कही। लगभग एक घंटे बाद एंबुलेंस चालक इमरजेंसी कक्ष में रामनाथ को लेने पहुंचा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घायल जौहरी का लोहिया में उपचार चल रहा है।