फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bicycle merchant met a million four hundred bucks

साइकिल व्यापारी के पास मिले एक लाख चार सौ रुपये

Sun, 08 Jan 2017 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो,फर्रुखाबाद Updated Sun, 08 Jan 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
Bicycle merchant met a million four hundred bucks
चेकिंग के दौरान सपा के झंडा लगी गाड़ी से हूटर उतारती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

कमालगंज/जहानगंज/संकिसा। जिले की सीमा खुदागंज पुल पर चल रही वाहन चेकिंग के दौरान एक व्यापारी आचार संहिता के पेंच में फंस गया। उसके पास एक लाख 400 रुपये मिलने पर पुलिस ने पैसे जमा कर लिए। व्यापारी की दलील पर बुलाए गए इनकम टैक्स आफीसर ने रुपयों की जांच करके उसे रुपये वापस कर दिए। दूसरी तरफ बसपा प्रत्याशी भोजपुर की कार जहानगंज थाना क्षेत्र में सीज कर दी गई। मेरापुर क्षेत्र में चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। यहां उड़नदस्ता प्रभारी अमृतपुर वाहन चेकिंग कर रहे थे।

विज्ञापन


खुदागंज पुल के पास चेकिंग कर रहे सीओ देवेंद्र सिंह ने एक कार को रोका और उसमें सवार सत्यप्रकाश कुशवाह निवासी चंपतपुर अल्लागंज शाहजहांपुर की तलाशी ली तो उनके पास 1 लाख 400 रुपये नकद बरामद हुए। क्षेत्राधिकारी ने सत्यप्रकाश के रुपये कब्जे में ले लिए और उनकी कार का चालान करके छोड़ दिया। व्यापारी सत्यप्रकाश कुशवाह ने बताया कि वह साइकिल के थोक व्यापारी हैं। छिबरामऊ, गुरसहायगंज से डीलरों से पैसा लेकर लौट रहे थे।
विज्ञापन


उनकी इस गुजारिश पर क्षेत्राधिकारी ने इनकम टैक्स आफीसर संजय जैन को बुलाकर जांच करवाई तो व्यापारी का पैसा वैध पाया गया। इसके बाद उसे रुपया वापस कर दिया गया। जहानगंज थाना क्षेत्र में 15 जनवरी को बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन मनाने के लिए पुत्तूलाल मेमोरियल कालेज जहानगंज से परमीशन लेने गए बसपा प्रत्याशी नितिन सिंह जैमिनी राजपूत की गाड़ी में भोजपुर लिखा देखकर पुलिस ने गाड़ी अपने कब्जे में ले ली। तलाशी के दौरान गाड़ी में हूटर निकला। पुलिस ने बसपा प्रत्याशी की गाड़ी को सीज कर दिया है। संकिसा संवाददाता के अनुसार यहां वाहन चेकिंग अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के उड़नदस्ता प्रभारी भुवनेश कुमार कर रहे थे। मेरापुर के गांव सराय अगहत के पास मोहम्मदाबाद की ओर जा रही कार को रोका तो चालक कार छोड़कर भाग गया। इस कार में साड़ियां भरी थीं। कार को सीज कर साड़ियां जब्त कर ली गई हैं। पुलिस का तलाशी अभियान समाचार लिखे जाने तक जारी है। इससे पहले समाजवादी पार्टी की कार से पुलिस ने खुदागंज पुल के पास से हूटर उतारकर छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed