फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bicycle collides with bicycle;

साइकिल से कार टकराई, भिड़े भाजपाई

Mon, 12 Mar 2018 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 12 Mar 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
Bicycle collides with bicycle;
bjp members - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 कार की टक्कर से साइकिल गिर जाने पर हुए विवाद में भाजपा मंडल अध्यक्ष और पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष के भाई में गालीगलौज के बाद मारपीट हो गई। थाने से चंद कदम दूर दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे और डंडे चले। शोरशराबा होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने लेकर आई। घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता थाने पहुंचे और दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।
विज्ञापन

कंपिल थाना क्षेत्र के टीचर कालोनी निवासी भाजपा मंडल अध्यक्ष किशनु चतुर्वेदी रविवार सुबह कार से माझगांव पश्चिम मोहल्ले गए थे। मोहल्ला निवासी भाजपा नेता व पूर्व नगर अध्यक्ष संतोष शाक्य के घर के पास उनकी साइकिल खड़ी थी। संतोष के घर में खाद की दुकान भी है। इस दौरान साइकिल से कार छू गई। इससे साइकिल गिर गई। साइकिल गिरने पर संतोष शाक्य और किशनु चतुर्वेदी में नोकझोंक होने लगी। तभी मोहल्ले के लोगों ने हस्तक्षेप कर विवाद शांत करा दिया। संतोष शाक्य का घर थाने से कुछ दूरी पर है। दोपहर में भाजपा मंडल अध्यक्ष अपने भाई आनंद स्वरूप के साथ भाजपा नेता संतोष शाक्य के घर शिकायत करने गया। दुकान पर संतोष का भाई बैठा था। सुबह गाली देने की शिकायत करने पर संतोष के भाई और भाजपा मंडल अध्यक्ष में विवाद होने लगा। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दुकान में रखी कुर्सी, डंडे और लात-घूंसे चले। थाने से चंद कदमों की दूरी पर मारपीट होने की सूचना पर थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को थाने ले आए। इसकी जानकारी मिलने पर भाजपा नेताओं का थाने में जमावड़ा लग गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष लालाराम शाक्य और भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पीयूष नाथ द्विवेदी ने थाने में पंचायत कर करीब दो घंटे बाद दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बताया कि कार निकालते समय साइकिल में कार छूने से गिर गई थी। इस पर संतोष ने गाली दी थी, जिसकी शिकायत करने गया तो मारपीट कर दी। मारपीट में भाई आनंद स्वरूप सिर में चोट लग गई है। उधर संतोष शाक्य सुबह विवाद हुआ था तब शांत हो गया था। दोपहर में भाजपा मंडल अध्यक्ष भाई के साथ घर आए गाली दी। विरोध करने पर मारपीट कर दी। एसओ महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि संतोष शाक्य और उनके भाई का भाजपा मंडल अध्यक्ष में मारपीट हो गई थी। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जमीन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed