{"_id":"6116a0da8ebc3ee056414717","slug":"bholenath-s-consecration-resonated-shiva-tandava-farrukhabad-news-knp646072513","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोलेनाथ का रुद्राभिषेक, कलाकारों ने समा बांधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोलेनाथ का रुद्राभिषेक, कलाकारों ने समा बांधा
विज्ञापन
पांचालघाट गंगा तट पर हुए रुद्राभिषेक में शामिल भक्त।
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोलेनाथ का अभिषेक, गूंजा शिव तांडव
फर्रुखाबाद। नाग पंचमी का पर्व जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। घरों में पकवान बनाकर नागों के भित्ति चित्रों की पूजा की गई। पांचाल घाट पर जय भोले बाबा कमेटी ने महारुद्राभिषेक का आयोजन किया। इसमें कलाकारों ने शिव तांडव पर प्रस्तुति देकर समा बांध दिया।
देवों के देव महादेव के शृंगार नाग से बचने के लिए श्रावण शुक्ल पक्ष पंचमी को घरों में नागों के भित्ति चित्र बनाए गए। महिलाओं ने ब्रह्म मुहूर्त से ही पकवान बनाकर दूध की सेवई से भोग लगाकर पूजन किया। मंदिरों में भी खासी भीड़ लगी रही। छावनी स्थित महाकाल मंदिर में सहस्रनाग की पूजा की गई।
विशेष आरती का आयोजन भी किया गया। सपेरे नाग के दर्शन कराने के लिए मोहल्लों में पहुंचे। महिलाओं ने नाग को दूध पिलाकर पुण्य फल अर्जित किया।
जय भोले बाबा कमेटी ने पांचाल घाट स्थित दुर्वासा ऋषि आश्रम पर 11वें महारुद्राभिषेक का आयोजन किया।
भक्तों ने भोलेनाथ की बालू से आकृति बनाकर महाकाल के स्वरूप का फूलों से शृंगार किया। बाबा को भांग, धतूरा, फूल, दूध, दही, शहद, घी, शक्कर, फल, मिष्ठान आदि से भोग लगाया। इसके बाद रुद्राष्टक के साथ रुद्राभिषेक किया गया।
विज्ञापन
रुद्राभिषेक में पं. रामबाबू दुबे, पं. आचार्य अनुज शास्त्री, पं. अजय शास्त्री ने मंत्रोच्चारण किया। बाद में शिवम तिलकधारी ने भोलेनाथ, पार्वती और राधा-कृष्ण की झांकी सजाकर तांडव नृत्य किया।
इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, जीतू बाजपेई, नीरज बाजपेई, विपिन बाजपेई, आकाश गुप्ता, नितिन, आदि मौजूद थे।