फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bhakiu demonstrated in protest over problems

समस्याओं को लेकर भाकियू ने किया धरना प्रदर्शन

Mon, 08 Mar 2021 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Bhakiu demonstrated in protest over problems
फतेहगढ़ में जुलूस निकालते भाकियू नेता। - फोटो : FARRUKHABAD
समस्याओं को लेकर भाकियू ने किया धरना प्रदर्शन
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू नेताओं ने सोमवार को प्रदर्शन कर कलक्ट्रेट में धरना दिया। प्रशासन के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। दोपहर बाद पांच सूूत्री ज्ञापन सौंपकर 15 दिन में निस्तारण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
भारतीय किसान यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा के नेतृत्व में मोहम्मदाबाद क्षेत्र से ट्रैक्टर-ट्राली से आए किसान सेंट्रल जेल चौराहे पर एकत्र हुए। वहां से जुलूस के रूप में प्रदर्शन करते हुए पैदल कलक्ट्रेट पहुंचे। एसडीएम कार्यालय के सामने धरना देकर बैठ गए। भाकियू नेताओं ने वरासत में वसूली होने, गोवंश के छुट्टा घूमने आदि समस्याओं को लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

दोपहर बाद धरना स्थल पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य को भाकियू नेताओं ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें गांव खिमसेपुर में वरासत के नाम पर वसूली का आरोप लगाकर लेखपाल को हटाने, गांव बराकेशव व सिनौढ़ा पृथ्वी में चल रही पक्षपातपूर्ण चकबंदी प्रक्रिया समाप्त करने, अन्ना गोवंश को पकड़वाकर गोशालाओं में भेजने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा गांव बहोरा व चौसपुर में हुई वोटिंग में 85 प्रतिशत ग्रामीणों के विरोध के चलते वहां तत्काल चकबंदी समाप्त कराने व शीतगृहों के बाहर बोर्ड पर भंडारण रेट सूची चस्पा कराने की मांग की। 15 दिन में समस्याओं का निस्तारण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। रामसेवक सक्सेना, अमर सिंह, संजय कुमार, जगदीश शाक्य, संजीव सोमवंशी, कुलदीप अवस्थी, मलिखान सिंह, मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed