फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   bhajpa,report,hamla

सांसद के रिश्तेदार पर हमले में भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत 8 फंसे

Wed, 16 Mar 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
bhajpa,report,hamla
कायमगंज। भाजपा सांसद मुकेश राजपूत के रिश्तेदार पर मंगलवार रात हुए हमले में पुलिस ने घायल के परिजनों की तहरीर पर भाजपा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सहित आठ के खिलाफ जानलेवा हमले व लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हमले के पीछे अवैध मिट्टी खनन का मामला बताया गया है। नगर के मोहल्ला मेंहदी बाग निवासी कोतवाल सिंह भाजपा सांसद मुकेश राजपूत के चचेरे समधी हैं। क्षेत्र में मिट्टी का अवैध खनन चल रहा था।
विज्ञापन

तीन दिन पहले भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज गंगवार की मिट्टी भरी ट्रालियां पुलिस ने पकड़ी थीं। मनोज को संदेह था कि शिकायत कोतवाल के बेटे पुष्पेंद्र राजपूत ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे वह रंजिश रखने लगा। मंगलवार रात पुष्पेंद्र रेलवे रोड स्थित ब्लाक की ओर गए हुए थे, तभी मनोज गंगवार व उनके साथियों ने पुष्पेंद्र को घेर लिया और लाठी-डंडे व सरिया से हमला कर पुष्पेंद्र को घायल कर दिया।
आरोप है कि हमलावर घायल की जेब से 2600 रुपये व सोने की एक अंगूठी भी लूट ले गए। सभी साथी व रानू यादव जान से मारने की धमकी देता हुआ हवाई फायर कर भाग गया।
घायल पुष्पेंद्र का इलाज चल रहा है। पिता कोतवाल सिंह ने भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज गंगवार, सुबोध गंगवार, अन्नू गंगवार, रानू यादव निवासी ग्राम शिवरई वरियार, अंकित यादव उर्फ बंटू निवासी ग्राम अलादादपुर व 3 अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला व लूट का मुकदमा दर्ज कराया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा कि मनोज गंगवार भाजपा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हैं। किस बात पर विवाद हुआ जानकारी नहीं है। अपना दल जिलाध्यक्ष राहुल गंगवार पदाधिकारियों के साथ कोतवाली पहुंचे, उन्होंने इंस्पेक्टर से कहा कि अवैध खनन पूरी तरह रोका जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed