{"_id":"5e2b3e478ebc3e4ada3f07af","slug":"betiyoo-ko-banaee-nirbhar-farrukhabad-news-knp540501032","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटों की तरह बेटियों को बनाएं आत्मनिर्भर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटों की तरह बेटियों को बनाएं आत्मनिर्भर
विज्ञापन
फर्रूखाबाद। मेला रामनगरिया के सांस्कृतिक पंडाल में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस व राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम का शुुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बेटों की तरह बेटियों को आत्मनिर्भर बनाएं।
मेला रामनगरिया के सांस्कृतिक पांडाल में जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने मां सरस्वती का पूजन व व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर सभी को संविधान शपथ दिलाई। सीडीओ डा. राजेंद्र पैंसिया ने मौलिक कर्तव्यों पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अधिकारों के साथ कर्तव्यों को याद रखना चाहिए। भारत की प्रभुता अखंडता की रक्षा कर स्त्री के सम्मान के विरुद्ध प्रथाओं का त्याग करें। डीएम ने सफाई नायकों को सफाई किट वितरित की। उन्होंने ने कहा कि फर्रुखाबाद लिंगानुपात में प्रदेश में टॉप-टेन जनपदों में से एक है। महिलाओं को सोच बदलकर बेटियों को भी बेटों के बराबर का दर्जा देना चाहिए। बेटियां ही परिवार का सहारा बनकर पूरे परिवार का ध्यान रखती हैं। इन्हें आत्मनिर्भर बनाएं। सीडीओ ने कहा कि आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 100 बेटियों को मार्शल आर्ट नि:शुल्क प्रशिक्षण कराया गया।
इस दौरान लघु फिल्म दिखाई गई। जनपद हरदोई की बालिका अनाहिता ने नृत्य प्रस्तुत किया। नवाबगंज की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नाटक के माध्यम से बेटियों के प्रति जागरूक किया। कु. वंशिका पैंसिया ने नृत्य प्रस्तुत कर मन मोहा। मार्शल आर्ट डेमो दिखाया गया। एनएकेपी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने नाट्य प्रस्तुति दी। लखनऊ की पर्णिका श्रीवास्तव ने गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
डीएम व सीडीओ ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली 10 शिक्षिकाओं, यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड की टॉपर दो छात्राओं, दो महिला पुलिस कर्मी व लेखपाल, 9 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 5 एएनएम, पांच आशा, 5 महिला प्रधान, दो महिला ग्राम विकास अधिकारी, 5 हॉकी खिलाड़ी, 4 एथलेटिक्स व चार बॉक्सिंग खिलाड़ी, 8 पॉवर लिफ्टिंग खिलाड़ी, 10 ताइक्वांडो की छात्राएं, दो महिला होमगार्ड को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डीपीओ, एएसपी, एसडीएम सदर अनिल कुमार, ईओ नगर पालिका आदि मौजूद रहे।
लंच पैकेट पर मची छीना-झपटी, पानी तक नसीब नहीं
राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम समापन के बाद लंच पैकेट वितरित किए गए। इस दौरान लंच पैकेट के लिए छीना-झपटी व धक्कामुक्की हुई। किसी ने दो-दो पैकेट कब्जाए तो किसी पानी तक नसीब नहीं हुआ। कुछ लोग बाद में आए तब तक लंच पैकेट भी समाप्त हो चुके थे।
मुरझाए पौधे बांटे गए
एक बेटी वाली महिलाओं को शहजन के पौधे लगाने को वितरित किए गए। व्यवस्था देखें तो कई पौधे 8 फीट लंबे थे जो पहले से मुरझा चुके थे। उनके हरियाली पकड़ने की उम्मीद भी नहीं है।