{"_id":"10cc83f1cdcae7214eca7ed88a7e2e5f","slug":"beaten-man-caught-stealing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी करते रंगेहाथ पकड़े गए युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी करते रंगेहाथ पकड़े गए युवक को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Mon, 16 Nov 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ नगर में दुकान से एलईडी टीवी चुराते पकड़े गए युवक की लोगों ने पिटाई की। उसे मुर्गा भी बनाया गया। इसके बाद उसे कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
फतेहगढ़ चौराहे पर हरवंश सिंह की पंजाब स्टोर टीवी, फ्रीज व अन्य उपकरणों की दुकान है। सोमवार की दोपहर को दुकान में एक युवक इलेक्ट्रानिक्स के उपकरणों की कीमतें पूछने लगा। इसके बाद चुपके से एक एलईडी टीवी उठाकर निकलने लगा। अचानक उसके दुकान से गायब होने पर बाहर देखा तो वह एलईडी टीवी लेकर खड़ा था। दुकानदार व कर्मचारियों ने युवक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
लोगों ने युवक को पीटना शुरू कर दिया। युवक को सड़क किनारे मुर्गा भी बनाया गया। वहां पर भीड़ लग गई। इसकी जानकारी फतेहगढ़ कोतवाली में दी गई। दरोगा के आने बाद भी उसे पीटते रहे। युवक को लोग मारते हुए कोतवाली लाए। यहां पुलिस के हवाले कर दिया। युवक ने अपना नाम राम कुमार बताया। वह चाचूपुर का रहने वाला है। इसके पास से एक मोबाइल व अन्य सामान बरामद हुआ।
विज्ञापन