{"_id":"f4e07e0bde776578553ff9e35b6ce476","slug":"be-sure-to-send-children-to-studiies-dm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को पढ़ने अवश्य भेजें-डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को पढ़ने अवश्य भेजें-डीएम
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Mon, 22 Dec 2014 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। गिहार बस्ती लकूला में सोमवार को जिलाधिकारी ने वैकल्पिक
विज्ञापन
शिक्षा केंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने गिहार बस्ती में रहने
वाले लोगों से कहा कि वह लोग अपने बच्चों को पढ़ने के लिए अवश्य भेजें।
उन्होंने परियोजना अधिकारी डूडा को आदेश दिए कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन के
तहत गिहार बस्ती में समूहों का गठन करें।
जिलाधिकारी डा. एनकेएस चौहान सोमवार को गिहार बस्ती लकूला पहुंचे। उन्होंने यहां बनाए गए वैकल्पिक शिक्षा केंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने गिहार बस्ती के लोगों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि शिक्षा का जीवन में बहुत बड़ा महत्व होता है। शिक्षा से मनुष्य खुद का विकास करने के साथ ही देश के विकास में भी योगदान देता है।
उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि वह लोग वैकल्पिक शिक्षा केंद्र में बच्चों को पढ़ने के लिए अवश्य भेजें। डीएम ने परियोजना अधिकारी डूडा सियाराम सचान को आदेश दिए कि वह राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत गिहार बस्ती में समूहों का गठन करें। पीडी डा. डीआर विश्वकर्मा और डीआईओएस भगवत पटेल ने भी अभिभावकों से बच्चों को केंद्र में भेजने को कहा।