{"_id":"60b91ddd8ebc3e36e6325a76","slug":"barat-farrukhabad-news-knp632066285","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरात जाने से पहले दूल्हे व उसके साथी को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरात जाने से पहले दूल्हे व उसके साथी को भेजा जेल
विज्ञापन
जहानगंज(फर्रुखाबाद)। बरात जाने से पहले पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया है। वह गांव में चुनाव की रंजिश में मारपीट, पथराव व फायरिंग के मुकदमे में वांछित था। ऐसे में बरात की तैयारियां धरी रह गईं। एक अन्य युवक को भी पकड़ा है।
थानाक्षेत्र के गांव मुबारिकपुर में पंचायत चुनाव में मतदान के दिन शाम को दो पक्षों में मारपीट, पथराव के बाद फायरिंग हुई थी। घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे। दरोगा दलवीर सिंह ने दोनों पक्षों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना में गांव के ही राम सेवक यादव व भानु प्रताप के नाम प्रकाश में आए।
भानु प्रताप की गुरुवार को बरात जा रही थी। घर के लोग बरात की तैैयारी में जुटे थे। पुलिस ने दबिश देकर बरात जाने से पहले भानु प्रताप व राम सेवक यादव को जानलेवा हमले के मुकदमे में पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। भानु प्रताप के पकड़ जाने से परिवार के लोग थाने में काफी देर तक पैरवी करते रहे, लेकिन पुलिस ने सुनवाई करने से मना कर दिया।