{"_id":"c425eae70d8f557058dd0c190a1ee7d5","slug":"bar-association-elections-again-raised-voice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन के चुनाव को फिर उठी आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसोसिएशन के चुनाव को फिर उठी आवाज
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sat, 25 Jul 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कार्यकाल पूरा होने के बावजूद चुनाव की
विज्ञापन
घोषणा नहीं हुई है। इस पर वकीलों ने पदाधिकारियों के खिलाफ चुनाव के लिए
बिगुल फूंकने की तैयारी कर ली है। पूर्व बार अध्यक्ष ने चुनाव कराने के लिए
अध्यक्ष को प्रस्ताव दिया है। इसमें एक सप्ताह के अंदर आम सभा की बैठक
बुलाकर निर्णय न लिए जाने पर पदाधिकारियों की खिलाफत करने का अल्टीमेटम
दिया है। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कार्यकाल जनवरी 2015
में समाप्त हो चुका है। इसके बावजूद चुनाव की तैयारियां शुरू नहीं हुई हैं। वकील कई बार पदाधिकारियों और निर्वाचन अधिकारी से चुनाव की तिथियां घोषित किए जाने की मांग कर चुके हैं। एक बार भी चुनाव को लेकर आम सभा की बैठक नहीं हुई। निर्वाचन अधिकारी पद से त्यागपत्र दे चुके हैं। इससे आम सभा की बैठक में पहले निर्वाचन अधिकारी का चयन होगा। इसके बाद चुनाव की तिथियां घोषित होंगी। नए निर्वाचन अधिकारी के चयन की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई
है। इस कारण वकील पदाधिकारियों के विरोध में आ गए हैं। शनिवार को पत्रकार वार्ता में पूर्व अध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर ने कहा कि चुनाव कराने को कई बार दिए गए प्रस्ताव पर अध्यक्ष ने आम सभा की बैठक नहीं बुलाई है। अध्यक्ष को फिर से प्रस्ताव देकर आम सभा की बैठक बुलाकर चुनाव की तिथियां घोषित किए जाने की मांग की गई है। बताया कि जिला बार एसोसिएशन के आय व्यय के संबंध में महासचिव संजीव पारिया ने साल 2010 से 2012 तक का
मासिक ब्यौरा पेश नहीं किया है। वर्ष भर में चंदा व अन्य स्रोतों से जो आय हुई, उससे सदस्य अनिभज्ञ हैं। महासचिव का दायित्व है कि वह हर माह आय व्यय का ब्यौरा नोटिस बोर्ड पर चस्पा करें। पूर्व अध्यक्ष ने भ्रष्टाचार की आशंका जताई है। कहा कि चुनाव को लेकर अगर एक सप्ताह के अंदर आम सभा की बैठक नहीं बुलाई गई तो वकील पदाधिकारियों की खिलाफत करेंगे।
इस दौरान पूर्व अध्यक्ष जवाहर सिंह गंगवार, अनिल सिंह गहरवार, कुंअर सिंह यादव, नरेश यादव, रवेन्द्र पाल सिंह, दिनेश कुमार सिंह, सुभाष सोमवंशी, शिव नरेश सिंह, नीरज शुक्ला, श्याम कृष्ण समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
यह है प्रस्ताव
- नए चुनाव अधिकारी की नियुक्ति के संबंध में चर्चा।
- कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त होने से नए चुनाव कराने के संबंध में चर्चा।
- जिला बार एसोसिएशन के आय व्यय का ब्यौरा तथा व्याप्त भ्रष्टाचार पर चर्चा।
- घटिया निर्माण कार्य कराए जाने के संबंध में जांच कराने को लेकर चर्चा।
- जिला बार एसोसिएशन की आम सदस्यता के संबंध में चर्चा।