फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Banks lagging in lending will complain to RBI

खराब प्रगति वाली बैंकों के खिलाफ आरबीआई को लिखने के निर्देश

Thu, 20 Oct 2022 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
Banks lagging in lending will complain to RBI
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार शाम जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति के साथ बैठक कर समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने खराब प्रगति वाली बैंकों के खिलाफ आरबीआई को लिखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, जनधन योजना की समीक्षा की।
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के साथ अन्य ऋण योजनाओं में आईसीआईसीआई, एक्सिस बैंक एवं एचडीएफसी बैंक की प्रगति खराब मिली।
योजना के तहत 50 लोगों को ऋण देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। जिलाधिकारी ने खराब प्रगति वाली बैंकों के खिलाफ आरबीआई व उनके वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि निरस्त आवेदनों में कारण स्पष्ट किया जाए। बिना कारण आवेदन निरस्त करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान नाबार्ड की ओर से 2672 करोड़ की ऋण योजना का अनुमोदन किया गया। सीडीओ एम. अरून्मोली, एलडीएम डीएन पाल, डीडीओ योगेंद्र कुमार पाठक व बैंक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed