फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bank and electricity department create hurdles in PM Suryaghar Yojana

Farrukhabad News: पीएम सूर्यघर योजना में बैंक व बिजली विभाग का रोड़ा

Thu, 09 Oct 2025 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 09 Oct 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bank and electricity department create hurdles in PM Suryaghar Yojana
फर्रुखाबाद। जिला पंचायत परिसर स्थित कार्यालय में परियोजना अधिकारी नेडा ने बुधवार को पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा की।
विज्ञापन

इस दौरान वेंडरों ने बिजली विभाग व बैंकों की शिकायतों की झड़ी लगा दी। परियोजना अधिकारी ने निष्क्रिय वेंडरों को कार्रवाई की चेतावनी दी। परियोजना अधिकारी नेडा राघवेंद्र सिंह ने वेंडरों के साथ बैठक कर प्रतिदिन कार्यप्रगति की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई समस्या आ रही है तो जानकारी दें।
इस पर कई वेंडरों ने कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ महाराष्ट्र व सेंट्रल बैंक से उपभोक्ताओं का ऋण कराने में दिक्कतें आ रही हैं। बिना कारण बताए आवेदन निरस्त कर दिए जाते या फिर कई बार चक्कर लगवाए जा रहे हैं। इस पर पीओ बैंकों को पत्र जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

यह भी बताया गया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली विभाग द्वारा एक-एक सप्ताह काम नहीं किया जा रहा, इससे प्लांट चालू नहीं हो पाते। उपभोक्ताओं का बिल अधिक आ रहा है। मीटर विभाग में सुनवाई भी नहीं की जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर पीओ ने मुख्य विकास अधिकारी के सामने यह मामला रखकर बिजली विभाग से मीटर कंफीगर होने पर पत्र जारी कराया जाएगा। जो विभाग योजना की प्रगति में बाधक बनेगा, उसके खिलाफ शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

पीओ नेडा राघवेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में 1801 प्लांट लग चुके हैं। इनमें 1647 की केंद्र सरकार की ओर से सब्सिडी भी आ चुकी है। राज्य सरकार से सब्सिडी भेजने की प्रक्रिया चल रही है। प्रति दिन काम की प्रगति रिपोर्ट न देने वाले वेंडरों को चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed