फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Baba Saheb's procession came out with pomp

धूमधाम से निकली बाबा साहब की शोभायात्रा

Wed, 14 Apr 2021 10:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Baba Saheb's procession came out with pomp
आंबेडकर जयंती पर रैली निकालते लोग। - फोटो : FARRUKHABAD
धूमधाम से निकली बाबा साहब की शोभायात्रा
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। डॉ. बीआर आंबेडकर समिति की देखरेख में बाबा साहब की जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। जो विभिन्न इलाकों से निकली। डीजे की धुन पर लोग यात्रा में नाचते-गाते चल रहे थे। चांदपुर में शोभायात्रा का समापन किया गया।
शहर के नरकसा मोहल्ले से बाबा साहेब की जयंती पर शोभायात्रा का बुधवार दोपहर आरंभ हुआ। यात्रा में बाबा साहेब के स्वरूप की विभिन्न झांकियां शामिल थीं। लोगों ने पहले बाबा साहेब की आरती उतारी। शोभायात्रा कादरीगेट, पांचाल घाट रोड होते हुए चांदपुर में समाप्त हुई।
विज्ञापन

इसमें नीरज दयाल, अनुराग बाल्मीकि, नीरज बाल्मीकि, हरिओम बाल्मीकि, संजय, आनंद, विजय भास्कर आदि मौजूद रहे। उधर फतेहगढ़ स्थित आंबेडकर प्रतिमा पर आंबेडकर जयंती समारोह समिति की ओर से कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां भी रैली निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयंती पर याद कर अर्पित किए पुष्प
फर्रुखाबाद। महर्षि बाल्मीकि सेना अटल ने अंगूरी बाग स्थित घनश्याम बाबू के निवास पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। सभी ने उनके बताए रास्ते पर चलने की शपथ ली। संगठन के प्रदेश सचिव नीरज बाल्मीकि ने बच्चों को शिक्षण सामग्री और मिठाई बांटी। यहां गोविंद, अनिल कुमार, विकास, अजय कुमार, हरिओम, वंश चौहान, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।
बाबा साहेब ने दिया संविधान का तोहफा
फर्रुखाबाद। सपाइयों ने जेएनवी रोड तिराहे पर आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। सूर्यास्त होने के बाद यहां मोमबत्ती जलाकर दिवाली मनाई। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब ने हमें संविधान का तोहफा दिया है। इसकी रक्षा करना हम सबका कर्त्तव्य है। इस मौके पर महासचिव मंदीप यादव, ओपी शर्मा, सरदार तोषित प्रीत सिंह, विवेक यादव, जीतू यादव, आनंद आदि थे।
जयंती पर डॉ. आंबेडकर को किया याद
कायमगंज। भारतीय बौद्ध महासभा व भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने दुर्गा टाकीज के पास आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद शोभायात्रा निकाली। यह यात्रा टीपी चौराहे पर पहुंची, वहां अशोक स्तंभ के सामने रुककर प्रार्थना की गई। इसके बाद शोभायात्रा पृथ्वी दरवाजा होते हुए गल्ला मंडी चौराहे से नोनियमगंज सहकारी समिति पर पहुंची। यहां सभा हुई।

शोभा यात्रा में बौद्ध महासभा के अजय कुमार, मनोज कुमार, सतीश कुमार व भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष अभिषेक राव, तहसील अध्यक्ष रजनेश गौतम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। दुर्गा टाकीज के पास राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मिथलेश अग्रवाल, चेयरमैन सुनील चक, वरुण गंगवार, प्रिया गुप्ता आदि ने आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सपा के विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष अनिल गंगवार व नगर अध्यक्ष आरिफ परवेज ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed