फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ba raids in schools , students and teachers asked the Reality

बा स्कूलों में छापे, छात्राओं और शिक्षकों से पूछी हकीकत

Fri, 31 Jul 2015 10:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 31 Jul 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की खस्ताहाल व्यवस्था को परखने के लिए
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी के आदेश पर अफसरों ने छापेमारी की। अधिकारियों ने छात्राओं, शिक्षिकाओं और कर्मचारियों से अव्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। कुछ जगह छात्राओं ने अफसरों से शिकायत भी की है। अमर उजाला ने 30 जुलाई के अंक में ‘सड़ा आलू, गंदा पानी, बोलो तो डंडा’ शीर्षक

से खबर प्रकाशित कर समस्या उठाई थी। इसके बाद प्रशासन संजीदा हुआ। मुख्य विकास अधिकारी एसएन शुक्ला के आदेश पर समाज कल्याण अधिकारी ललिता यादव ने कमालगंज कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। यहां छात्राओं से अकेले में पूछताछ की गई।  वार्डेन, शिक्षक व अन्य कर्मचारियों से समस्याओं के संबंध में पूछा। राजेपुर के कस्तूरबा

गांधी आवासीय विद्यालय में अपर जिला विकास अधिकारी लवी मिश्रा ने छापा मारा। इन्होंने रसोइघर का निरीक्षण किया। उपस्थित रजिस्टर देखा। अल्पसंख्यक छात्राओं की उपस्थिति कम होने का कारण पूछा। इस विद्यालय में शौचालय का टैंक मई

माह से भरा हुआ है। सफाई न होने के कारण दिक्कत होने की जानकारी दी गई। कायमगंज के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का बीडीओ ने निरीक्षण किया। नवाबगंज, शमसाबाद कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का भी निरीक्षण हुआ। निरीक्षण के दौरान अफसरों ने रिपोर्ट तैयार कर सीडीओ को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed