फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ayushman card holders will be able to take an appointment with a doctor from home

Farrukhabad News: आयुष्मान कार्ड धारक घर बैठे डॉक्टर से ले सकेंगे समय

Wed, 29 Oct 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 29 Oct 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Ayushman card holders will be able to take an appointment with a doctor from home
फर्रुखाबाद। आयुष्मान कार्ड धारकों को अब इलाज कराने में सुविधा मिलेगी। वह अब घर बैठे बीमारी से संबंधित अस्पताल का चयन कर इलाज के लिए डॉक्टर से अपॉइंटमेंट ले सकेंगे।
विज्ञापन

इसके लिए सारथी एप लॉन्च किया गया है। इससे अब कार्डधारकों को अस्पतालों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। जनपद में एक लाख 74 हजार परिवार आयुष्मान कार्डधारक हैं। इसके कुल सात लाख 64 हजार 125 लाभार्थी हैं। सरकार आयुष्मान कार्डधारकों को पांच लाख रुपये तक का एक वर्ष में निशुल्क इलाज दे रही है।
विज्ञापन

इलाज के लिए जनपद में 10 सरकारी व 17 निजी अस्पताल आयुष्मान योजना में सूचीबद्ध हैं। कार्डधारकों को कई बार जानकारी नहीं हो पाती है कि किस अस्पताल में कौन सी बीमारी का इलाज मिलेगा। इससे उन्हें कई बार चक्कर भी लगाने पड़ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्डधारकों को इलाज में सुविधा के लिए अब शासन से सारथी एप लॉन्च किया गया है। इसे अपने मोबाइल पर प्ले स्टोर से अपलोड कर लें। इस एप से अपने जनपद के अलावा बीमारी से संबंधित नजदीकी जनपद के भी आयुष्मान योजना के सूचीबद्ध अस्पताल देख सकेंगे। इसमें यह भी पता चलेगा कि मरीज का इलाज कौन डॉक्टर करेगा। उस डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लेकर मरीज को समय से इलाज मिल सकेगा।

इसके अलावा कार्डधारकों को बुखार आदि बीमारियों का इलाज कराने के लिए ओपीडी फीस में भी छूट मिलेगी। भर्ती होने पर उनका पूरा इलाज निशुल्क होगा। एसीएमओ डॉ.रंजन गौतम ने बताया कि सुविधा के लिए सारथी एप लॉन्च किया गया है। वह घर बैठे सूचीबद्ध अस्पताल का चयन कर डॉक्टर सन्समय में ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed