{"_id":"58cc24b54f1c1b6e2132afab","slug":"ayurvedic-hospital-trust","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मी के भरोसे आयुर्वेदिक अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मी के भरोसे आयुर्वेदिक अस्पताल
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Fri, 17 Mar 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
आयुर्वेदिक अस्पताल में बैठी सफाईकर्मी सुनीता देवी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कसबा में खुले आयुर्वेदिक अस्पताल में 13 दिन से फार्मेसिस्ट नहीं आ रहे हैं। इससे मरीजों को दवा नहीं मिल पा रही है।
कसबा स्थित थाने के पास आयुर्वेदिक अस्पताल है। इसमें फार्मेसिस्ट बचऊलाल और सफाई कर्मी सुनीता की तैनाती है। चार मार्च को फार्मेसिस्ट अवकाश पर गए थे। तब से लेकर आज तक वह अस्पताल नहीं आए हैं।
सफाई कर्मी सुनीता देवी अस्पताल आकर खोल देती हैं लेकिन यहां आने वाले मरीजों को बगैर दवा लिए ही लौटना पड़ रहा है। रामकिशन, दुलारेराम, अंशुल और मुकेश आदि ग्रामीणों का कहना है कि तीन-चार बार दवा लेने आए लेकिन नहीं मिली।
सफाई कर्मी सुनीता देवी ने बताया कि 4 मार्च को फार्मेसिस्ट अवकाश पर गए थे। वह अस्पताल आकर सफाई करने के बाद बैठ जाती हैं। मरीज आते हैं लेकिन उन्हें लौटा देती हैं।वहीं जिला यूनानी आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. अनिल ने बताया कि अमृतपुर आयुर्वेदिक अस्पताल में फार्मासिस्ट के न आने की जानकारी नहीं है। शनिवार को छानबीन कराकर नियमानुसार कार्रवाई करेंगे।