फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   avaidh sambandh mein huee thee hatya There was a murder in relation to illegal

अवैध संबंध में हुई थी हत्या

Sat, 18 Jun 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Sat, 18 Jun 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
 avaidh sambandh mein huee thee hatya There was a murder in relation to illegal
पुलिस हिरासत में आरोपी बोलेरो चालक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आठ दिन पहले सरिया और डंडो से पीटकर की गई युवक की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। अवैध संबंधों के चलते युवक की हत्या की गई थी। इसके लिए 60 हजार रुपये की सुपारी दी गई थी। पुलिस ने सुपारी किलर बोलेरो चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



थाना नवाबगंज के गांव कनासी निवासी विकास 11 जून की सुबह फर्रुखाबाद से होकर बाइक से घर लौट रहा था। जब वह गांव परमनगर के पास से गुजर रहा था। उसी समय पीछे से आ रहे बोलेरो चालक ने बाइक में टक्कर मार कर उसे गिरा दिया। इसके बाद उसकी सरिया और डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई थी। विकास को जब अस्पताल लाया गया तब अस्पताल में एक युवती ने खुद को विकास की पत्नी बताकर उसका पर्स गायब कर दिया था। उसी के बाद से युवती की तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन



एसओ नरेंद्र गौतम ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त की गई बोलेरो और चालक जिला मैनपुरी थाना बिछवां के गांव इमादपुर निवासी चालक वीरपाल को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में चालक ने जुर्म कुबूल कर लिया है। घटना में प्रयुक्त बोलेरो और डंडा को भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसओ ने बताया कि विकास युवती विकास को किराए के मकान में नहीं रहने देना चाहती थी। वह विकास को अपने साथ मकान में रखना चाहती थी। युवती का तथाकथित पिता हवलदार वर्मा निवासी सलेमपुर त्यौरी इसका विरोध करता था। एसओ ने बताया कि जब युवती का मकान बन रहा था तो विकास ने डेढ़ हजार ईटों को उसके यहां डलवाया था। ईटों को डलवाने पर पिता का विकास से विवाद भी हुआ और उसने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। एसओ ने बताया कि हवलदार ने 60 हजार रुपये की सुपारी वीरपाल को दी थी, जिसमें 15 हजार रुपया नगद दे दिया गया था। 


वीरपाल ने विकास को टक्कर मारी। इसके बाद बोलेरो में सवार हवलदार वर्मा, जगदीश राजपूत निवासी महमूदपुर थाना नयागांव जिला एटा और राकेश, रमेश ने गाड़ी से उतरकर उसके सिर पर कई वार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed